रविवार रात तीन बजे से रेल पटरियों की जांच शुरू कर दी गई थी। सोमवार दोपहर 12 बजे तक पूरे डिवीजन के ट्रैक की जांच कर ली गई है। जीआरपी की तरफ से डिवीजन के रेल ट्रैक व स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने के बाद क्लीयरेंस दी गई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है।- राजेश अग्रवाल, प्रबंधक, रेल मंडल फिरोजपुर।
फिरोजपुर रेल मंडल से चलेंगी ये ट्रेनें
रेल डिवीजन फिरोजपुर के मंडल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बताया कि कोविड-19 के दौरान दिल्ली हेड क्वार्टर की ओर से घोषित की गईं सभी ट्रेनें मंडल से चलाई जाएंगी।
02903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल 22 नवंबर से पूर्ण रूप से बहाल कर दी गई है। इसी तरह 02237 बिलासुपर-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल 23 नवंबर से, 03007 धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस स्पेशल 22 नवंबर से, 03308 फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल 24 नवंबर से, 05098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस स्पेशल 24 नवंबर से, 05097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल 26 नवंबर से, 04656 फिरोजपुर-पटना एक्सप्रेस स्पेशल 27 नवंबर से चलेगी।
04655 पटना-फिरोजपुर एक्सप्रेस स्पेशल 28 नवंबर से, 02331 हावड़ा-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल 24 नवंबर से, 02332 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस स्पेशल 26 नवंबर से, 04624 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस स्पेशल 24 नवंबर से, 04623 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल 25 नवंबर से, 05251 दरभंगा-जालंधर एक्सप्रेस स्पेशल 28 नवंबर से चलेगी।
05252 जालंधर-दरभंगा एक्सप्रेस स्पेशल 29 नवंबर से, 09027 बांद्रा टर्मिनस जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल 28 नवंबर से, 09028 जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल 30 नवंबर से, 05531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल 29 नवंबर से, 05532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस स्पेशल 30 नवंबर से, 02587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल 23 नवंबर से पटरी पर दौड़ेगी।
02588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस स्पेशल 28 नवंबर से, 04612 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी एक्सप्रेस स्पेशल 29 नवंबर से, 04611 वाराणसी-माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस स्पेशल 01 दिसंबर से, 04651 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल 24 नवंबर से, 04652 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस स्पेशल 25 नवंबर से, 02919 आंबेडकरनगर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस स्पेशल 23 नवंबर से चलेगी।
02920 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-आंबेडकर नगर एक्सप्रेस स्पेशल 25 नवंबर से, 01449 जबलपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस स्पेशल 24 नवंबर से, 01450 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल 25 नवंबर से, 09803 कोटा- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस स्पेशल 28 नवंबर से, 09804 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल 29 नवंबर से, 02462 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल 24 नवंबर से, 02461 नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस स्पेशल 25 नवंबर से चलाई जाएंगी।
'संघर्ष कमेटी अडिग, यात्री ट्रेनों को रोकेंगे'
किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसानों को कोरोना की पाबंदी दिल्ली जाने से नहीं रोक सकती है। केंद्र सरकार दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार से सांठगांठ कर दिल्ली में कोरोना फैलने की साजिश रचकर किसानों को दिल्ली आने से रोकना चाहती है। केंद्र की ये चाल कामयाब नहीं होने देंगे। पंधेर ने कहा कि संघर्ष कमेटी का फैसला अटल है। पंजाब में सिर्फ मालगाड़ियां चलेंगी, यात्री ट्रेनें चलीं तो रोकेंगे।
पंधेर ने कहा कि पंजाब से किसान 26 नवंबर को दिल्ली जाएंगे। सभी किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों व अन्य वाहनों से दिल्ली पहुंचेंगे। 27 नवंबर को किसान दिल्ली में रोष प्रदर्शन करेंगे। पंधेर ने कहा कि 25 नवंबर को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बैठक है। कैप्टन संग किसान पंजाब संबंधी मांगों पर ही विचार-विमर्श करेंगे।