फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: पंजाब में लगातार दूसरे दिन नौ और लोगों की मौत, 348 नए पॉजिटिव भी मिले

Fri, 17 Jul 2020 08:06 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना वायरस के कारण शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन नौ मरीजों की मौत हो गई। लुधियाना और पटियाला में 2-2 और फिरोजपुर, नवांशहर, गुरदासपुर, तरनतारन व अमृतसर में 1-1 मरीज की जान चली गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 239 हो गई है। इस दौरान राज्य में कोरोना के 348 नए पॉजिटिव केस भी दर्ज किए गए। राज्य में इस महामारी का शिकार हुए लोगों की संख्या 9442 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 2830 मरीज आइसोलेशन वार्डों में दाखिल हैं, जिनमें से 68 की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें 61 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 7 वेंटिलेटर पर हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक 438793 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। शुक्रवार को 96 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई। इनमें संगरूर के 47, मोगा के 10, फतेहगढ़ साहिब के 9, कपूरथला के 7, फिरोजपुर व बठिंडा के 6-6, गुरदासपुर व पठानकोट के 4-4 और बरनाला के 2 मरीज शामिल हैं।

 पटियाला में कोरोना का कहर, कांग्रेस सरपंच समेत तीन की मौत
पटियाला स्थित सरकारी राजिंदरा अस्पताल में कोविड-19 से एक कांग्रेस सरपंच समेत तीन मरीजों की मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने कहा कि सभी मरने वाले कोरोना मरीजों का अंतिम संस्कार तय गाइडलाइन के मुताबिक कराया जाएगा। वहीं जिले में शुक्रवार को 60 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


लुधियाना की तहसील जगराओं के अधीन गांव जटपुरा के मौजूदा कांग्रेस सरपंच व ब्लाक कांग्रेस कमेटी प्रधान जगराज सिंह राजा करीब चार दिनों से पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन थे। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव थी। लेकिन गुरुवार रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। 


यह भी पढ़ें- उम्मीद: रोहतक पीजीआई में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू, तीन लोगों को दी गई डोज, सभी का स्वास्थ्य ठीक

वहीं शुक्रवार को समाना की तेज कालोनी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की भी कोरोना से सुबह मौत हो गई। शाम होने तक भादसों के नजदीक गांव गोबिंदपुरा के रहने वाले 60 साल के एक बुजुर्ग की भी कोरोना से मौत हो गई। इस बुजुर्ग को कुछ दिन पहले ही राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

फरीदकोट: मेडिकल अस्पताल के डॉक्टर समेत पांच संक्रमित

फरीदकोट स्वास्थ्य विभाग के पास शुक्रवार को आई कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक डॉक्टर समेत कुल पांच व्यक्ति संक्रमित मिले है। इनमें से एक व्यक्ति मुक्तसर जिले से संबंधित है, जिसका फरीदकोट में उपचार चल रहा है। सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार व मीडिया इंचार्ज डॉ. प्रभदीप सिंह चावला ने बताया कि बाकी मरीजों में एक पुलिस व एक जेल से संबंधित है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ठीक होने वाले छह मरीजों को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 187 हो चुकी है, जिनमें से 136 ठीक हो चुके हैं। वहीं अभी 51 सक्रिय केस हैं।

होशियारपुर: 31 बीएसएफ जवान समेत 34 पॉजिटिव मिले
होशियारपुर में शुक्रवार को 564 सैंपलों की रिपोर्ट आई है, जिसमें 31 बीएसएफ जवानों समेत 34 पॉजिटिव मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पॉजिटिव आए व्यक्तियों में से 31 मामले बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर खड़कां के हैं। जबकि एक मामला पीएचसी पोसी, एक पीएचसी पालदी व एक मामला पीएचसी मंड मंडेर के गांवों से जुड़ा है। 
 
जिले में अब तक 253 पॉजिटिव केस मिले हैं। इस वक्त एक्टिव केसों की संख्या 62 है। उधर, डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिले में शुक्रवार को मिले 34 कोरोना पॉजिटिव मामलों में 31 मामले बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर खड़कां कैंप से हैं और जिले में किसी तरह का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रोटॉकाल के हिसाब से सभी केस कमांड अस्पताल जालंधर शिफ्ट कर दिए गए हैं और ट्रेनिंग सेंटर को सील कर दिया गया है।

गढ़शंकर में पहला कोरोना पॉजिटिव केस मिला

गढ़शंकर का एक 60 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह साधारण चेकअप के लिए 15 जुलाई को सिविल अस्पताल आए थे। स्वास्थ्य टीम ने एहतियातन सैंपल लिया था। शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसएमओ डॉ. टेकराज भाटिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने पीड़ित को रयात बाहरा स्थित आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया। संपर्क में आने वालों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। शुक्रवार को 150 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए और 30 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। 

पठानकोट: विक्टोरिया एस्टेट में दो समेत चार की रिपोर्ट पॉजिटिव 
जिले के सबसे पॉश एरिया माने जाने वाले विक्टोरिया एस्टेट में कोरोना ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को विक्टोरिया एस्टेट के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, बैराज बांध के निर्माण में लगी सोमा कंपनी के वर्करों में भी संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार को कंपनी का एक कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। शुक्रवार को पठानकोट के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन पठानकोट डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने की। 

लुधियाना: दो की मौत, 68 नए केस
लुधियाना में शुक्रवार को कोरोना के कुल 74 नए मामले सामने आए। इसमें 68 मामले लुधियाना और अन्य छह मामले अन्य जिलों से संबंधित हैं। अब लुधियाना में संक्रमितों का कुल आकंड़ा 1694 हो गया। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि शुक्रवार को दो संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें गांव जट्टपुरा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति का इलाज पटियाला के राजिंदरा कॉलेज में चल रहा था। वह शुगर और दिल की बीमारी से पीड़ित था। खन्ना के उत्तम नगर निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति की सिविल अस्पताल में मौत हो गई है। मृतक कोरोना संक्रमित के साथ सांस की बीमारी से पीड़ित था।
विज्ञापन

दसूहा निवासी कोरोना पीड़ित की मौत

कृपाल कालोनी निवासी एक कोरोना पीड़ित मरीज की शुक्रवार दोपहर जालंधर के एक अस्पताल में मौत हो गई। 58 वर्षीय व्यक्ति को 15 जुलाई को  जालंधर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे उनकी मृत्यु हो गई। देर शाम परिजनों की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दसूहा के प्राचीन पांडव सरोवर स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया। जिले में कोविड-19 मृतकों की संख्या 8 हो गई है।

गुरदासपुर: आठ नए पॉजिटिव, एक महिला की मौत
गुरदासपुर में कोरोना संक्रमित आठ अन्य मरीज रिपोर्ट हुए हैं। वहीं गुरुवार देर रात एक महिला मरीज की अमृतसर में मौत हो गई है। मृतका गुरदासपुर के संगलपुरा मोहल्ला निवासी थी, जिसकी उम्र 50 साल थी। उक्त महिला दिल की बीमारी के चलते 14 जुलाई को अमृतसर के अस्पताल में दाखिल हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें