फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: मोगा में छह दिन में 60 केस, 54 गिरफ्तार, जालंधर में सात माह में 1130 शराब तस्कर दबोचे

Sat, 08 Aug 2020 12:23 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/पटियाला/मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

पंजाब में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत के बाद मोगा पुलिस सतर्क हो गई है। जिला पुलिस ने बीते छह दिन में शराब तस्करी के 60 केस दर्ज कर 54 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। यही नहीं शराब तस्करी पर प्रमुख तौर पर शिकंजा कसने को लेकर हेल्पलाइन नंबर 9780001879 भी जारी किया है। सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यम से अपील की जा रही है कि अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों की सूचना पुलिस को देकर सहयोग करें। 

विज्ञापन


अमृतसर, तरनतारन व गुरदासपुर में बीते दिनों जहरीली शराब पीने के कारण एक सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। मामले में पता चला है कि जहरीली शराब सप्लाई करने में मोगा के कुछ तस्कर भी शामिल हैं। पुलिस ने मोगा समेत अन्य कई जिलों में शराब तस्करों को नामजद तो किया, लेकिन पुलिस मुख्य आरोपियों को काबू करने में विफल रही। बताया गया जहरीली शराब के तीन ड्रम मोगा के तस्करों को भी सप्लाई किए गए थे।
  
यह भी पढ़ें- 25 लाख के पैकेज की नौकरी छोड़कर IAS बने इस नौजवान के फार्मूले आपको कर देंगे हैरान
विज्ञापन


एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल का कहना है जहरीली शराब से मौतें होने के बाद विशेष अभियान चलाकर एक अगस्त से लेकर छह अगस्त तक विभिन्न 60 मामलों में 902 लीटर देसी शराब व 2655 किलो लाहन बरामद किया जा चुका है। वहीं उक्त मामलों में 54 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा चुका है। मोगा पुलिस के रिकार्ड के अनुसार जिले में ठेके अलॉट होने से लेकर अभी तक शराब तस्करी के 211 केस दर्ज किए जा चुके है और 196 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 

जालंधर: सात माह में 1130 शराब तस्कर दबोचे

पिछले सात महीनों में जालंधर कमिश्नरी व देहात पुलिस ने 1130 शराब तस्कर पकड़े हैं। उनसे हजारों लीटर अवैध शराब व साढ़े तीन लाख किलो से ज्यादा लाहन पकड़ी गई। यह आंकड़ा खुद पुलिस ने जारी किया है। हालांकि तमाम छोटी मछलियां हैं, जबकि बड़े मगरमच्छ अब भी बेखौफ धंधा कर रहे हैं। 

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि एक जनवरी से 31 जुलाई तक अवैध शराब का धंधा करने के आरोप में 496 केस दर्ज कर 557 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनसे पुलिस ने 1430 किलो लाहन, 168 लीटर अवैध शराब, 15094 अंग्रेजी शराब बरामद की थी। इसके अलावा नशे के 68 सौदागरों को भी पकड़ा गया है। 

एसएसपी देहात सतिंदर सिंह ने बताया कि देहात में सात महीने में पुलिस ने अवैध शराब को लेकर 588 केस दर्ज कर 573 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनसे पुलिस ने 3.58 लाख किलो लाहन बरामद, 7100 लीटर अवैध शराब और 26994 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर व एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा कि जिले में नशे के सौदागरों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

150 लीटर लाहन समेत आठ आरोपी गिरफ्तार: एसएसपी दुग्गल

पटियाला पुलिस ने नाजायज शराब तैयार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को छापे मारकर कई जगहों से लाहन व नाजायज शराब बरामद किया। एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को नाजायज शराब और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ मामले दर्ज करके कुल 150 लीटर लाहन और 43 बोतलें नाजायज शराब, 20 बोतलें शराब (पंजाब), 340 बोतलें शराब (हरियाणा) बरामद करके आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। 

एसएसपी ने बताया कि एसपी (डी) हरमीत सिंह हुंदल की अगुवाई में सीआईए समाना की टीमों ने डेरा राम नदर गांव चौहठ में रेड करके गुरनाम सिंह के पास से 150 लीटर लाहन और 25 बोतलें अवैध शराब बरामद की। दविंदर सिंह के पास से 9 बोतलें नाजायज शराब बरामद हुई और हरजिंदर सिंह के पास से 9 बोतलें नाजायज शराब बरामद की। थाना त्रिपड़ी की टीम ने परमिंदर सिंह निवासी बिंद्रा कालोनी पटियाला को काबू करे 72 बोतल हरियाणा की शराब की बरामद कीं। 

थाना पसियाना पुलिस राजवंत सिंह निवासी रेलवे कालोनी लुधियाना को काबू करके 180 बोतल हरियाणा की शराब और गुरदीप सिंह निवासी गांव पहाड़पुर को काबू करके 48 बोतल हरियाणा शराब बरामद की। थाना सदर पटियाला की पुलिस ने सचिन कुमार निवासी रोज कालोनी पटियाला को काबू करके 40 बोतलें हरियाणा की शराब बरामद की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें