फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब नगर निगम चुनाव का पूरा शेड्यूल, यहां पढ़ें

Wed, 11 Feb 2015 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब चुनाव आयोग ने राज्य की 123 नगर परिषदों/पंचायतों के 25 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही इस चुनाव के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन


चुनाव आयुक्त एसएस बराड़ के अनुसार, संबंधित शहरों के क्षेत्र में अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव अचार संहिता लागू हो गई है, जो 27 फरवरी तक जारी रहेगी। चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी होगी।

कागजों की जांच 14 फरवरी को होगी और 16 फरवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 25 फरवरी को होगा और उसके बाद मतगणना बूथों पर ही होगी। साथ ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। इस चुनाव के लिए वोटरों की संख्य 28.50 लाख है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चुनाव के लिए अब तक आए 228 नामांकन

छह नगर निगमों के कुल 300 वार्डों के चुनाव और दो निगमों के तीन वार्डों के उप चुनाव के लिए अब तक कुल 228 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। बुधवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है।

राज्य चुनाव आयुक्त बराड़ के अनुसार, मोहाली, बठिंडा, होशियारपुर, मोगा, पठानकोट व फगवाड़ा नगर निगमों के लिए 300 वार्डों में चुनाव होना है। अभी तक मोहाली में 28, बठिंडा में 44, होशियारपुर में 10, मोगा में 51, पठानकोट में 57 और फगवाड़ा में 36 नामंाकन दाखिल हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें