फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने चुनाव चिह्न पर ही पार्टियां लड़ेंगी निकाय चुनाव

Sun, 01 Feb 2015 04:26 PM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब नगर निकाय चुनाव की दस्तक के साथ ही राजनीतिक दलों की सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। शिअद, भाजपा, कांग्रेस और पीपीपी ने अपने-अपने चुनाव चिन्हों पर उम्मीदवार मैदान में उतारने की पूरी तैयारी कर ली है। सभी पक्षों की बैठकों का सिलसिला जारी है। पार्टी टिकटों के चाहवानों ने लॉबिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बहरहाल, इंतजार चुनाव की अधिसूचना जारी होने का है। यह संभवत: सोमवार को जारी होगी। सरकार की ओर से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में इस संबंध में दायर जवाब के मुताबिक आगामी 20 फरवरी तक नगर निगम व 25 तारीख तक नगर परिषद/पंचायत चुनाव करवाया जाना अनिवार्य है।

चुनाव प्रदेश की छह नगर निगमों और 123 नगर परिषदों/पंचायतों के लिए होना है। संभावना है कि मतदान निगम और नगर परिषद/पंचायत के लिए मतदान 20 और 25 फरवरी को होगा।
विज्ञापन


‘गठबंधन प्रदेशभर में जीत हासिल करेगा। कार्यकर्ता निकाय चुनाव को लेकर पूरी तरह से उत्साहित हैं। गठबंधन अपने चुनाव चिन्हों पर ही उम्मीदवार मैदान में उतारेगा।’
विज्ञापन

-कमल शर्मा, अध्यक्ष भाजपा पंजाब

‘इस चुनाव में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार को मुंह की खानी पड़ेगी। जनता सरकार की नाकामी से बहुत दुखी है।’
-प्रताप सिंह बाजवा, अध्यक्ष पीपीसीसी

‘हम कई शहरों में कांग्रेस के साथ समझौता करेंगे और पार्टी अपने चुनाव चिन्ह पर ही प्रत्याशियाें को चुनाव में उतारेगी।’

-मनप्रीत सिंह बादल, अध्यक्ष पीपीपी
‘शिअद-भाजपा गठबंधन चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। अधिसूचना जारी होते ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।’

-डॉ. दलजीत सिंह चीमा, प्रवक्ता शिअद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें