फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव पर पंजाब में गरमाई सियासत, भाजपा-शिअद का आरोप- कांग्रेस ने हमारे उम्मीदवारों को नामांकन से रोका

Thu, 04 Feb 2021 01:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

निकाय चुनाव प्रक्रिया के दौरान पंजाब में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों के नेता और कार्यकर्ताओं में झड़प हो रही है। प्रत्याशियों को नामांकन भरने से रोका जा रहा है। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि कांग्रेसी चुनाव में बूथ कैप्चरिंग कर सकती है। 

विज्ञापन


सुखबीर ने चुनाव वाले दिन पैरामिलिट्री फोर्स लगाने की मांग की है। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सही से कार्य नहीं करने का आरोप लगाया है। सुखबीर ने कहा कि पंजाब में कई स्थानों पर कांग्रेसियों ने अकाली उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने नहीं दिए हैं।

 

वहीं, फिरोजपुर के गुरुहरसहाए में भाजपा के जिला महासचिव अमनदीप गिरधर का कहना है कि बुधवार को वे अपने 15 प्रत्याशियों के साथ नामांकन पत्र भरने जा रहे थे। रास्ते में किसानों की वेषभूषा में नकाबपोश कांग्रेसियों ने दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए। यही नहीं उनसे मारपीट कर वहां से भगा दिया। 

भाजपा महासचिव ने कहा कि बड़ी मुश्किल से वे अपने सात प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करा सके। संगरूर के सुनाम ऊधम सिंह वाला में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कचहरी परिसर पहुंचे पवन बाबा को कुछ अज्ञात लोग गाड़ी में डालकर अगवा कर ले गए। 

विज्ञापन


नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा खत्म होने के बाद (तीन घंटे में) अपहरणकर्ताओं ने पवन बाबा को छोड़ दिया। पवन बाबा ने एसडीएम के समक्ष पेश होकर पूरी घटना से अवगत करवाया और थाना सिटी पुलिस को घटना की शिकायत दी है।

 

एसएचओ जतिंदरपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा। जलालाबाद में नामांकन के दौरान शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और सांसद सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के खिलाफ बुधवार को लुधियाना में अकालियों ने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान एसएसपी फाजिल्का और डीएसपी जलालाबाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें