फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला निगम चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत, 50 में से 45 सीटें की फतह, भाजपा-शिअद के दफ्तरों पर लटके ताले

Wed, 17 Feb 2021 08:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
विज्ञापन
कपूरथला के रेलवे रोड स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय में हार के बाद पसरा सन्नाटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपूरथला नगर निगम के कुल 50 वार्ड में से 45 में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यहां स्पष्ट बहुमत मिलने पर कांग्रेस अपना पहला मेयर बनाएगी। अकाली दल ने तीन वार्ड और दो में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। आप और भाजपा खाता तक नहीं खोल सकी। सुल्तानपुर लोधी में 10 सीटों पर कांग्रेस और तीन पर अकाली दल ने जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


जिला चुनाव अधिकारी के अनुसार कपूरथला नगर निगम के 50 वार्ड के लिए नामांकन दाखिल हुए थे। वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस के उम्मीदवार मनीष कुमार निर्विरोध जीते थे। कपूरथला के 50 वार्ड में से वार्ड नंबर सात और 37 में निर्दलीय और अकाली दल ने वार्ड 16, 28 और 48 में जीत हासिल की है।

शेष वार्ड में कांग्रेस ने परचम लहराया है। वहीं वार्ड नंबर 21 में टाई होने के चलते अकाली-कांग्रेस में ढाई-ढाई साल के कार्यकाल में सहमति बनी है। सुल्तानपुर लोधी में वार्ड नंबर 1, 3 और 13 पर अकाली दल और अन्य पर कांग्रेसी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। 
विज्ञापन



               कपूरथला के बाईपास चौक स्थित अकाली दल के मुख्य कार्यालय पर हार के बाद लटका ताला।

जनता ने कांग्रेस के हक में दिया फतवा : राणा गुरजीत
विधायक राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि कपूरथला की जनता ने कांग्रेस के हक में फतवा दिया है। यह कांग्रेस के विकास कार्यों का समर्थन है। कांग्रेस ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में कपूरथला में लगातार विकास करवाया है। मेयर के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला पार्टी हाईकमान करेगा।
विज्ञापन


अकाली-भाजपा और आप में मायूसी
कपूरथला के पहले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। अकाली-भाजपा और आम आदमी पार्टी में सन्नाटा व मायूसी का भी आलम है। भाजपा के रेलवे रोड स्थित चुनाव कार्यालय और बाईपास चौक स्थित अकाली दल के मुख्य कार्यालय पर ताले लगे हैं। गठबंधन टूटने के बाद अकाली दल और भाजपा को इतनी करारी हार का सामना करना पड़ा है। आम आदमी पार्टी के अधिकतर उम्मीदवारों ने तो परिणाम आते ही पूरे शहर से अपने फ्लैक्स बोर्ड उतरवा लिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें