सिद्धू ने अपने घर में भी एक विशाल मंदिर बनाया हुआ है जहां बैठकर वह भगवान शिव की आराधना करते हैं। जब वह भाजपा के सांसद थे, तब भी कोई राजनीतिक संकट आने पर धर्म की शरण में चले जाते थे। डॉ नवजोत कौर ने कहा कि सिद्धू जल्दी ही लोगों के बीच होंगे। जब भी वह गुरुनगरी आएंगे, पत्रकारों से बातचीत करेंगे।
एक सवाल के जवाब में डॉ सिद्धू ने कहा कि पूरी कांग्रेस राहुल गांधी की तरफ देख रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओं का उनमें बड़ा विश्वास है। चुनाव के दौरान कुछ ऐसा घटित हो जाता है, जो भीतर झकझोरता है। उनके भीतर क्या है, वह वही बता सकते हैं। वह तो उम्मीद कर सकती हैं कि राहुल गांधी अपने इस्तीफे पर दोबारा विचार करें। इस कठिन समय में राहुल गांधी ही पार्टी को एकजुट रख सकते हैं।