फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: अब मंत्री आशु ने साधा अमरिंदर पर निशाना, बोले- अगर उन्होंने कांग्रेस छोड़ी तो अकेले पड़ जाएंगे

Sat, 02 Oct 2021 05:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मंत्री भारत भूषण आशू ने उन पर टिप्पणी की है। आशू ने कहा कि अगर कैप्टन ने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया तो पार्टी को तो हम संभाल लेंगे। हालांकि मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
मंत्री भारत भूषण आशू। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस में घमासान के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह के पार्टी छोड़ने की चर्चाएं तेज हैं। खुद अमरिंदर कह चुके हैं कि वह कांग्रेस में नहीं रूकेंगे। अब मंत्री भारत भूषण आशू ने उन पर टिप्पणी की है। आशू ने कहा कि अगर कैप्टन ने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया तो पार्टी को तो हम संभाल लेंगे लेकिन वे अकेले पड़ जाएंगे। हालांकि मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन




इससे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा था। सुरजेवाला ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को विधायकों के कहने पर बदला गया। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं। उन्होंने अपने स्तर पर निर्णय नहीं लिया, पंजाब के 78 विधायकों ने मुख्यमंत्री बदलने के लिए लिखकर दिया था। अगर नहीं बदलते तो कहा जाता कि कांग्रेस तानाशाह है, एक तरफ 78 विधायक और एक तरफ अकेला मुख्यमंत्री। सुरजेवाला शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान वे जी-23 और हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी के सवालों से बचते हुए निकल गए। 
विज्ञापन

 
प्रेस कांफ्रेंस में सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में अनुसूचित जाति वर्ग के बेटे चरणजीत चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर मिसाल पेश की है। भाजपा 15 राज्यों में सत्ता पर काबिज है, उसने एक भी अनुसूचित जाति वर्ग को मुख्यमंत्री बनाया है। जब कांग्रेस ने नजीर पेश की है तो भाजपा को दिक्कत क्यों हो रही। भाजपा ने तीन राज्यों में 5 मुख्यमंत्री बदल दिए तब किसी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नहीं पूछा कि क्यों बदला। यहां तक कि पीएम नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ नेता बीएस येदुयरप्पा को भी नहीं छोड़ा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां तक छत्तीसगढ़ का सवाल है तो वहां के विधायक आकर हमसे मिल सकते हैं। यह पार्टी का आंतरिक मामला है। अभी तक न तो वहां के मुख्यमंत्री को बदला है न ही किसी को नया मुख्यमंत्री बनाया है। सुरजेवाला ने पत्रकार वार्ता में हरियाणा सरकार को सब इंस्पेक्टर भर्ती की खामियों पर जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक, उलजुलूल सवाल पूछने, एक ही परीक्षा में प्रश्न पत्रों के अनेक सेट खोलने पर एचएसएससी को बर्खास्त किया जाना चाहिए। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें