फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: दुनिया में बजा पंजाब का डंका, मंत्री अनमोल गगन मान को मिला वुमेन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ ईयर सम्मान

Thu, 07 Mar 2024 07:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के पर्यटन का डंका पूरी दुनिया में बजने लगा है। मंत्री अनमोल गगन मान को वुमेन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ ईयर से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय समारोह में दिया गया। 
विज्ञापन
मंत्री अनमोल गगन मान को वुमेन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। - फोटो : पर्यटन विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान को गुरुवार को जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित पर्यटन उद्योग से संबंधित अंतरराष्ट्रीय स्तर के समागम में पर्यटन के क्षेत्र में सराहनीय भूमिका निभाने के लिए ’वुमेन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ ईयर’ खिताब से सम्मानित किया गया। इसके अलावा पंजाब राज्य ने फार्म और रुरल टूरिज्म अवॉर्ड भी जीतने में सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन


इंटरनेशनल टूरिज्म बोरिस बर्लिन (आईटीबी बर्लिन) और दी पैसेफिक एरिया ट्रेवल राइटर्ज एसोसिएशन (पाटवा) द्वारा संयुक्त तौर पर करवाए गए इस तीन दिवसीय समागम के दौरान दुनिया भर के पर्यटन उद्योग से जुड़ी कंपनियों और संस्थाओं ने हिस्सा लिया। कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि राज्य में पर्यटन उद्योग को प्रफुल्लित करने के लिए किए जा रहे प्रयास के लिए यह सम्मान मिला है। सम्मान हासिल करने के उपरांत अनमोल गगन मान ने कहा कि पंजाब राज्य में पर्यटन उद्योग की बहुत संभावनाएं हैं, जिसको सिर्फ मूलभूत ढांचा देने और प्रचार करने की जरूरत है और सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें