फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्ची काटकर पैसों की हेराफेरी करने वाला फार्मासिस्ट निलंबित

Tue, 11 Nov 2014 10:37 PM IST
अमर उजाला मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब तीन माह पहले सिविल अस्पताल के आडिट के दौरान मरीजों की एक्सरे और अन्य काटी जाती पर्चियों की करीब 20 लाख रुपये की रकम की हेरफेर सामने आने पर डायरेक्टर सेहत विभाग ने मानसा अस्पताल के एक फार्मासिस्ट को ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


विभाग ने सिविल सर्जन को एक पत्र भेज कर यह आदेश लागू करने के लिए कहा है। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डा. विनोद बेरी ने की है। करीब तीन माह पहले चंडीगढ़ की टीम के पास किए आडिट में एक्सरे और अन्य फीसों की रकम में 20 लाख रुपये का गबन सामने आया था।

इसके लिए फार्मासिस्ट बलदेव सिंह दातेवास को जिम्मेवार ठहराया गया। उस समय बात बढ़ने पर फार्मासिस्ट ने तंग करने की धमकी दी थी, जिस पर बाद में सेहत विभाग ने उससे किस्तें के रूप में 20 लाख रुपये के करीब यह सारी रकम भरवा ली गई। इसके बाद डायरेक्टर सेहत विभाग पंजाब को पत्र लिखा गया है। यह मामला विजिलेंस विभाग मानसा के पास पहुंचा।
विज्ञापन


डायरेक्टर सेहत विभाग ने सिविल सर्जन डा. विनोद बेरी को पत्र भेजकर फार्मासिस्ट बलदेव सिंह दातेवास को ड्यूटी से मुअत्तल कर दिया गया। गबन सामने आने पर एसएमओ निशान सिंह द्वारा बलदेव सिंह की ड्यूटी किसी अन्य जगह लगा दी थी। सिविल सर्जन डा. विनोद बेरी ने बताया कि फार्मासिस्ट बलदेव सिंह को मुअत्तल कर दिया गया है। इसके लिए विभाग का पत्र भी आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें