फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक में देखिए, पंजाब की सारी चुनावी कवरेज

Thu, 01 May 2014 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों के लिए बुधवार को छिटपुट हिंसक घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण मतदान हुआ। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह के अनुसार देर रात तक प्राप्त हुए आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में करीब 73 फीसदी मतदान हुआ, जो कि पंजाब के लोकसभा चुनाव के इतिहास में नया रिकॉर्ड है। 2009 के आम चुनाव में 70.1 फीसदी वोटिंग हुई थी।
विज्ञापन


सीईओ वीके सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मतदान से संबंधित आंकड़ों की री-कंपाइलिंग हो रही है तथा संबंधित आंकड़ा बढ़ भी सकता है। बुधवार को मतदान के दौरान हिंसक घटनाओं के 6 मामले दर्ज हुए, जिनमें से एक ईवीएम को तोड़े जाने से संबंधित है। 2012 के विधानसभा चुनाव में आपराधिक ममालों की संख्या 44 थी। वहीं, तकनीकी खराबी की वजह से 400 ईवीएम बदलनी पड़ीं। इस वजह से कुछ पोलिंग बूथों पर री-पोल भी संभावित है।

एडीशनल सीईओ रमिंदर सिंह के अनुसार शाम 6.00 बजे मतदान का समय समाप्त होने के बाद भी लोग पोलिंग स्टेशनों पर लाइनों में लगे हुए थे तथा उन सभी के वोट डलवाए गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार हुई वोटिंग, पंजाब में लोकसभा चुनाव के इतिहास में सबसे अधिक है। सबसे अधिक 74.04 फीसदी मतदान संगरूर, जबकि सबसे कम 65 फीसदी होशियारपुर में हुआ। प्रेस वार्ता में अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी बी पुरुषार्था व सुप्रीत सिंह गुलाटी और संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अमित तलवार भी उपस्थित थे।

6 हिंसक घटनाएं

-पटियाला से आप प्रत्याशी डॉ. धर्मवी गांधी गांव रसूलपुर में हुए हमले में घायल, मामला दर्ज
-पटियाला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कुछ शरारती तत्वों ने ईवीएम को जमीन पर फेंक कर तोड़ा, 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज, गिरफ्तार
-लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के श्री हरगोबिंदपुर विधानसभा क्षेत्र के गेलोवाल गांव में दो पार्टियों के समर्थकों में लड़ाई, मामला दर्ज
-फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र के फिरोजपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन नंबर -92 पर कुछ व्यक्तियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के चलते जन प्रतिनिधित्व कानून की धाराओं 131-132 के तहत मामला दर्ज
-फिरोजपुर शहर के पोलिंग बूथ नंबर 147 पर वोटरों को प्रभावित करने के प्रयास के तहत एक व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा171 के तहत मामला दर्ज
-अमृतसर संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र अटारी के गांव रामपुरा के समीप चीचा पोलिंग स्टेशन में एक सुरक्षा कर्मचारी के हथियार से अचानक फायर होने की घटना, लेकिन कोई घायल नहीं
-जालंधर संसदीय क्षेत्र के करतारपुर विधानसभा क्षेत्र में दो राजनीतिक पार्टियों के समर्थकों में हुई लड़ाई मामला दर्ज

यहां हो सकता है रीपोल

पटियाला के त्रिपड़ी इलाके के पोलिंग बूथ नंबर-162, जहां ईवीएम तोड़े जाने की घटना हुई, वहां री-पोल हो सकता है। सीईओ वीके सिंह के अनुसार जिस वक्त यह घटना हुई, करीब 250 वोट कास्ट हो चुके थे।

इसके बाद नई मशीन लगाकर पोलिंग शुरू करवाई गई। तोड़ी कई ईवीएम से डाटा प्राप्त करने की कोशिश की जाएगी। यदि वोटों से संबंधित आंकड़ा मिल गया तो ठीक, अन्यथा वहां फिर से मतदान करवाना पड़ेगा। वहीं, जिन स्थानों पर तकनीकी खराबी से मशीनें बदलनी पड़ीं, उनमें से भी कुछ जगह री-पोल करवाना पड़ सकता है।

गुरदासपुर में नेताओं पर रही पाबंदी
सीईओ वीकेसिंह ने बताया कि चुनाव आयोग ने गुरदासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह बाजवा की शिकायत पर नौ अकाली नेताओं पर मंगलवार रात से मतदान समाप्त होने तक पाबंदी लगाए रखी।

इनमें विधायक गुरबचन सिंह बब्बेहाली सहित पूर्व विधायक सुच्चा सिंह लंगाह, सेवा सिंह सेखवां, निर्मल सिंह काहलों आदि शामिल थे। कुछ को केवल अपने पोलिंग स्टेशन के क्षेत्र, जबकि कुछ को केवल विधानसभा क्षेत्र में घूमने की इजाजत थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बादल को चुनाव आयोग का नोटिस

चुनाव प्रचार के दौरान जालंधर में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा शिअद प्रत्याशी पवन कुमार टीनू के लिए उद्योगपतियों से फंड मांगे जाने के मामले में आयोग ने नोटिस जारी किया है। इसकी पुष्टि करते हुए सीईओ वीके सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री को आगामी 2 मई तक जवाब देने को कहा गया है।

उप मुख्यमंत्री और भाजपा ने किया धन्यवाद
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने राज्य में हुए भारी मतदान पर कहा कि इससे यह बात साबित हो गई कि पंजाब के मतदाता कितने जागरूक हैं। पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने आज के मतदान को नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की ओर लोगों का सहयोग करार दिया है। उन्होंने मतदाताओं का भारी वोटिंग के लिए आभार भी व्यक्त किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें