पंजाब कला भवन में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू
- फोटो : अमर उजाला
फोटोग्राफिक सोसाइटी ऑफ चंडीगढ़ की ओर से शुक्रवार को तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी की शुरुआत पंजाब कला भवन में हुई। उरी हमले में शहीद हुए जवानों को समर्पित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने किया।
प्रदर्शनी में शहर और आसपास के क्षेत्रों के फोटो आर्टिस्ट, प्रोफेशनल्स और एमेच्योर्स के बेहतरीन काम को प्रदर्शित किया गया है। इसमें 25 कलाकारों की 100 कलाकृतियों को प्रस्तुत किया गया है। इस मौके पर सोसाइटी के प्रेसिडेंट कैलाश शर्मा ने कहा कि पिछले कई सालों से हम इस तरह की प्रदर्शनी आयोजित करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी फोटोग्राफी में रुचि रखता है, वह हमारे पास आ सकता है।
प्रदर्शनी में लैंडस्केप, एस्ट्रो फोटोग्राफी, ग्रामीण और शहरी जिंदगी, वन्य जीवन और आर्किटेक्चर आदि शामिल हैं। रंगों और मैटेरियल के अच्छे मिश्रण के साथ ही आर्ट वर्कर्स ने कई नए प्रयोगों को भी प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया है।