फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह की टीम में पंजाब इन, हरियाणा आउट

Sun, 17 Aug 2014 10:56 AM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर से संबंध रखने वाले तरुण चुघ का भाजपा का राष्ट्रीय सचिव बनना, पार्टी की पंजाब इकाई और विशेष रूप से प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा गुट की बड़ी उपलब्धि कहा जा सकता है।
विज्ञापन


इससे पहले तरुण चुघ पंजाब भाजपा के महासचिव के पद पर कार्यरत थे और वर्ष 1998 से 2000 तक भाजयुमो की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी रहे।

उन्हें पंजाब भाजपा के कमल शर्मा गुट से संबद्ध माना जाता है और राष्ट्रीय सचिव के रूप में उनकी नियुक्ति संकेत देती है कि इस ग्रुप ने लोकसभा चुनाव में हुई किरकिरी की भरपाई पिछले समय के दौरान कर ली है।

शाह की टीम में नहीं मिली अभिमन्यू को जगह

हरियाणा के चुनावी मौसम में भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की टीम से हरियाणा अछूता रह गया है। टीम में गुड़गांव से सुधा यादव का सचिव पद बरकरार रहा है। जबकि कैप्टन अभिमन्यू को दोबारा टीम में जगह नहीं मिली। वे अब तक भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर कार्यरत थे।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में हरियाणा से कोई बड़ा नाम न होने से प्रदेश के राजनीतिज्ञों को झटका तो लगा है, लेकिन वे कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश के कई बड़े नेताओं को टीम में जगह दी गई है। उधर हरियाणा से कई बड़े नामों की चर्चा तो थी, लेकिन हुआ कुछ नहीं।

चुघ की नियुक्ति नए समीकरणों का इशारा

लोकसभा चुनाव में अमृतसर से अरुण जेटली (केंद्रीय मंत्री) की हार के बाद ऐसा माना जा रहा था कि बदलाव के दौर में कमल शर्मा गुट बिलकुल हाशिये पर चला जाएगा, लेकिन चुघ की नियुक्ति नए समीकरणों की तरफ इशारा कर रही है।

राजनीतिक विशेषज्ञ इस नियुक्ति को कई पहलुओं से देख रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व ने कमल शर्मा और कालिया-अश्वनी ग्रुपों के बीच तालमेल बिठाते हुए, फॉर्मूला तैयार किया है।

इसके तहत संगठन पर कमल ग्रुप का ही कब्जा रखने तथा केबिनेट परिवर्तन में कालिया-अश्वनी ग्रुप को प्रतिनिधित्व देने पर फैसला होने की बात सूत्र कह रहे हैं।

शायद बच जाए कमल शर्मा का पद

खैर असलीयत तो आने वाले समय में ही पता चलेगी, लेकिन मौजूदा हालात यही इशारा कर रहे हैं कि शायद कमल शर्मा का अध्यक्ष पद बच जाए और पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल चार भाजपाई मंत्रियों में से दो को बदल कर विधायक मनोरंजन कालिया और अश्वनी शर्मा को केबिनेट में जगह दे दी जाए।

इस बारे में बात किए जाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने जहां चुघ की नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया, वहीं कहा कि अन्य सभी फैसले भी आलाकमान ने ही करने हैं।

जो भी फैसला वहां से आएगा, वह उन्हें मंजूर होगा। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आभारी हैं, जिन्होंने तरुघ चुघ को अपनी टीम में शामिल करके पंजाब को सम्मान दिया है।
विज्ञापन

अभिमन्यू और धनखड़ की लड़ाई खुले मंच पर आई

प्रदेश भाजपा में चर्चा यह भी है कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी ओम प्रकाश धनखड़ ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के सामने कैप्टन अभिमन्यू की शिकायत की थी। कैप्टन और धनखड़ की यह लड़ाई खुले मंच पर सामने आ गई थी। धनखड़ ने आरोप लगाया था कि उनके लिए चुनाव के दौरान कैप्टन प्रचार करने नहीं आए थे।

दोनों नेताओं की खुली लड़ाई से केंद्रीय नेतृत्व के सामने छवि अच्छी नहीं बनी। लिहाजा अनुशासन वाली पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बैलेंस करते हुए धनखड़ और कैप्टन दोनों को नई टीम में शामिल न कर यह संदेश देने का काम किया है कि विधानसभा चुनाव में इस तरह की घटनाएं न घटे।

उधर, दूसरी चर्चा यह भी है कि पार्टी ने आगामी विधानसभा में कैप्टन को चुनाव मैदान में उतारने का मन बनाया हो, इसलिए उनकी जिम्मेदारियां थोड़ी कम की हों। जिससे वे राष्ट्रीय जिम्मेदारियों से मुक्त हो कर हरियाणा में पूरा ध्यान दे सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें