फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में सरहद से 10 पैकेट हेरोइन, तीन पिस्तौल और छह मैगजीन बरामद

Wed, 30 Dec 2020 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बीएसएफ की तरफ से पकड़ी गई हेरोइन और पिस्टल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान सीमा से दो व्यक्तियों से 10 पैकेट हेरोइन, तीन पिस्तौल और छह मैगजीन बरामद की है। पंजाब में सीमा सुरक्षा बल ने डेरा बाबा नानक सेक्टर की मेटला पोस्ट के पास से यह बरामदगी की। बुधवार सुबह करीब सवा छह बजे बीएसएफ के जवानों ने बाड़ के पास गतिविधि सुनी। जवानों ने फायरिंग की। उसके बाद वहां सर्च अभियान चलाया गया जिसमें यह बरामदगी हुई। 
विज्ञापन


पंजाब में भारत-पाक सीमा धुंध से पूरी तरह ढक गई है। ऐसे में दोनों देशों के तस्कर सक्रिय हो चुके हैं। तस्करों की धरपकड़ और पाकिस्तान की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने गश्त बढ़ा दी है। सरहद से सतलुज नदी गुजरने की वजह से यहां धुंध ज्यादा पड़ रही है। 

बीएसएफ की सतर्कता से ही सरहद पार से भेजे जाने वाली हेरोइन और असलहों की खेप पकड़ी जा चुकी है। पाकिस्तान एक सप्ताह के भीतर अमृतसर व गुरदासपुर में ड्रोन से आधुनिक हथियार और गोला-बारूद भेज चुका है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक नये साल से पहले पाकिस्तान सरहद के रास्ते असलहों की बड़ी खेप भेज सकता है। इस कारण सरहद पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


गुरदासपुर से सटी सरहद से पाकिस्तान ड्रोन के माध्यम से ग्रेनेड, एके-56 राइफल व कारतूस भेज चुका है। इसके बाद बीएसएफ ने पंजाब में भारत-पाक सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। बीएसएफ को घनी धुंध में थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है लेकिन कंटीले तारों से सटकर जवान पाकिस्तान की हर हरकत पर नजरें जमाए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें