फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में परीक्षा से वंचित छात्रों की परीक्षाएं 15 जनवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के उन विद्यार्थियों की परीक्षाएं 15 जनवरी से होंगी जिन्होंने मई 2020 में परीक्षा के लिए आवेदन किए थे, लेकिन सितंबर में हुई अंतिम वर्ष की परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। परीक्षा की तिथि व प्रकार बदल सकते हैं। यह अभी फाइनल नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

स्नातक, परास्नातक व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रोफेशनल कोर्सेज में री-अपीयर ओड सेमेस्टर वाले विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे। पर्यावरण शिक्षा के उन विद्यार्थियों को भी मौका मिलेगा जिनको गोल्डन चांस दिया गया था। इंटरमीडिएट सेमेस्टर के केवल वे छात्र परीक्षा में हिस्सा ले सकेंगे, जिन्हें पहले पीयू ने अनुमति प्रदान की थी। वे सभी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। काफी समय से विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए मांग कर रहे थे, लेकिन कुछ छात्रों का यह भी कहना है कि परीक्षा पीयू चाहे तो ऑफलाइन मोड पर भी करवा सकती है, क्योंकि अब कोरोना से हालात ठीक हो रहे हैं। साथ ही इस परीक्षा में अधिक विद्यार्थी भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें