फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी वाले दिन अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री: पत्रकारों ने पूछा तो बोले- डॉक्टरों की कोई छुट्टी नहीं होती

Mon, 01 May 2023 08:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सोमवार की सुबह वह गैस कांड मामले में दाखिल लोगों का हालचाल जानने लुधियाना के अस्पताल पहुंचे। सभी को भरोसा दिलाया कि आप सरकार हर तरीके से उनके साथ है। 
विज्ञापन
अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह ने रविवार शाम को अचानक खन्ना सिविल अस्पताल का दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया। पत्रकारों से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि खन्ना अस्पताल में सभी इंतजाम सही हैं। डॉक्टर की संख्या भी पूरी है। केवल इमारत ज्यादा पुरानी होने के कारण इसकी मरम्मत की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों को मरम्मत का एस्टीमेट बनाने का निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन


जब पत्रकार ने पूछा कि आज तो छुट्टी है तो स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डॉक्टर की कोई छुट्टी नहीं होती। मैं भी एक डॉक्टर हूं। छुट्टी वाले दिन काम कर रहा हूं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि रविवार की सुबह वह गैस कांड मामले में दाखिल लोगों का हालचाल जानने लुधियाना के अस्पताल पहुंचे। सभी को भरोसा दिलाया कि आप सरकार हर तरीके से उनके साथ है। 

सीएम भगवंत मान की घोषणा के मुताबिक मृतकों के परिजनों और प्रभावितों को आर्थिक मदद जल्द मिल जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री खन्ना के सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां की कमियों को दूर करने का भरोसा दिया। खन्ना का सरकारी अस्पताल इकलौता सरकारी अस्पताल है जो जीटी रोड पर बना है। जहां ट्रामा सेंटर भी बना है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों की उम्मीद पंजाब की आप सरकार से बहुत ज्यादा है। यही वजह है कि अस्पताल में डॉक्टरों, दवाओं व स्टाफ की अब कोई कमी नहीं है। अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में भी आधुनिक मशीनें लाई जाएंगी ताकि किसी को भी रेफर करने की जरूरत ना पड़े। उन्होंने कहा कि खन्ना अस्पताल में चार सर्जन, चार हड्डी के डॉक्टर, दो महिला डॉक्टर और तीन इमरजेंसी स्पेशल डॉक्टर मौजूद हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें