पंजाब को सेहतमंद बनाने की सरकार की गारंटी है। इसी मकसद से रविवार को मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को आधुनिक तकनीक से लैस 58 नईं एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के स्वास्थ्य विभाग को नवीनतम तकनीक और उपकरणों से लैस 58 एंबुलेंस प्रदान की गई हैं। 14 करोड़ रुपये की लागत से 58 नई आधुनिक एंबुलेंस दी गई हैं। सरकार की प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य है। पंजाब में कुल 325 एंबुलेंस हो गई हैं, जो लोगों के लिए मुफ्त सेवाएं दे रही हैं। हम पंजाब की स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति लाना चाहते हैं। पंजाब में 850 से अधिक आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं। अभी तक लगभग 1.75 लाख लोगों ने इसका लाभ उठाया है।
#WATCH | Chandigarh: Punjab CM Bhagwant Mann says, "58 ambulances equipped with the latest technology and equipment have been provided to the Health Department of Punjab...Education and health are our priority...A total of 325 ambulances are giving free services in Punjab...We… pic.twitter.com/6HWSo1DiLi
सीएम मान ने कहा कि दिल्ली में बड़े-बड़े अस्पताल और स्कूल बनाए गए हैं। इन मोहल्ला क्लीनिक के मॉडल को देखने के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी भी आ चुकी हैं।