फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल एयरपोर्ट देखने पहुंची एमिक्स क्यूरी, अफसरों को सख्त निर्देश

Mon, 26 Sep 2016 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा करती हुई एमिक्स क्यूरी की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईकोर्ट की तरफ से नियुक्त एमिक्स क्यूरी एमएल सरीन ने रविवार को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा किया। उन्होंने करीब तीन घंटे तक एयरपोर्ट की व्यवस्थाएं जांची। उसके बाद उन्होंने निर्देश दिया कि ब्रांडेड फूड कोर्ट का टेंडर जल्द निकाला जाए। एमिकस क्यूरी 17 अक्तूबर की सुनवाई से पहले हाईकोर्र्ट को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन


एयरपोर्ट दौरे के समय एमिकस क्यूरी ने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल काउंटर की व्यवस्था को जांचा। उनके समक्ष एयरपोर्ट अथारिटी की ओर से किए जाने वाले कामों की सूची पेश की गई। सूत्रों के अनुसार एमिक्स क्यूरी ने सभी लंबित कार्यों को दो महीने में पूरा करने का निर्देश दिया। एमएल सरीन ने एयरपोर्ट पर एटीएम लगाने, कारगो वेयर हाउस, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स , वाई फाई, ब्रांडेड फूट कोर्ट का काम पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कस्टम और इमीग्रेशन व्यवस्था को भी जांचा। एमिकस क्यूरी ने कहा कि इंटरनेशनल यात्रियों को तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पर इंट्री करनी होती है। यात्रियों को कोई समस्या न हो, एयरपोर्ट प्रबंधन का लक्ष्य होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमिक्स क्यूरी को 17 अक्तूबर तक देनी है रिपोर्ट

एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala
एयरपोर्ट की यह जांच रिपेार्ट एमिक्स क्यूरी की ओर से 17 अक्तूबर से पहले देनी होगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट मामले की अगली सुनवाई 17 अक्तूबर को होगी। गौरतलब है कि पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने एमिकस क्यूरी नियुक्त किया था।

कोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा था कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुविधाएं दुरूस्त करो नहीं तो यहां से यात्रियों का रुझान कम हो सकता है। एयरपोर्ट पर दौरा करने गए एमिकस क्यूरी ने एएआई के निर्देर्शों का पालन करने की नसीहत दी।

13 सितंबर को एएआई की टीम ने किया था दौरा
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 13 सितंबर को एएआई की टीम ने दौरे के समय निर्देश दिया था कि सात दिन के भीतर पांच एटीएम , शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, ब्रांडेड फूड कार्नर  का निर्माण किया जाए।  एयरपोर्ट इंट्री पर दो लिफ्ट बढ़ाई जाए। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से यहां पर डॉक्टर और एंबुलेंस की सुविधा मुहैया कराई जाए। यह सब सुविधाएं जल्द पूरी होनी चाहिए।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रविवार को एमिकस क्यूरी ने दौरा किया। हमने अपनी ओर से कार्यों की रिपोर्ट दिखाई है। एयरपोर्ट की व्यवस्था को हम जल्द ही दुरुस्त कर लेंगे।
- सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें