फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court News: सजा पूरी होने के 11 माह बाद भी जेल में बंद है कनाडा की नागरिक, हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

Sun, 12 Jun 2022 11:26 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

59 वर्षीय सरबजीत कौर ने एडवोकेट बृजेश शर्मा के माध्यम से याचिका दाखिल करते हुए बताया कि उसके वीजा की अवधि 12 जून 2020 को खत्म हो गई थी। संपत्ति विवाद के कारण उसके सौतेले पिता ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। 
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि भारतीय मूल की कनाडाई नागरिक याचिकाकर्ता सजा पूरी होने के 11 महीने बाद भी जेल में रहने को क्यों मजबूर है? उसे कनाडा भेजने की कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।

विज्ञापन


59 वर्षीय सरबजीत कौर ने एडवोकेट बृजेश शर्मा के माध्यम से याचिका दाखिल करते हुए बताया कि 1987 में अपने विवाह के बाद वह कनाडा चली गई थी। अब वह कनाडा की नागरिक है। इस दौरान उसके पिता कि मृत्यु हो गई और उसकी मां और उसके चाचा ने शादी कर ली। याचिकाकर्ता को पता चला कि उसकी मां बीमार है तो वह भारत अपने उनसे मिलने आई थी। उसके वीजा की अवधि 12 जून 2020 को खत्म हो गई और संपत्ति विवाद के कारण उसके सौतेले पिता ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और वीजा खत्म होने बाद भी भारत में रहने के चलते उसे 11 महीने की जेल की सजा सुना दी गई। सजा के खिलाफ उसकी अपील हाईकोर्ट में लंबित है और इसी दौरान उसकी सजा गत वर्ष 10 जून को पूरी हो गई। इसके बावजूद उसे रिहा नहीं किया गया और कनाडा वापस नहीं भेजा गया। हाईकोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें