फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: चीफ जस्टिस के पास आई ईमेल; दो बजे तक अदालत को करवाया गया खाली

Thu, 22 May 2025 01:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को सुबह एक ईमेल आई थी, जिसमें कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद कोर्ट को खाली करवाया गया।  
विज्ञापन
हाईकोर्ट को खाली करवाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, सुबह तकरीबन 11.30 बजे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। चीफ जस्टिस को मेल के जरिए धमकी मिली है। इसके बाद दो बजे तक के लिए हाईकोर्ट खाली करवा दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन

एलांते माॅल में बम की सूचना से मचा हड़कंप, निकली माॅक ड्रिल 

वहीं चंडीगढ़ के एलांते मॉल में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर आपरेशन सेल, बम डिटेक्शन टीम और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और पूरे मॉल को खाली करवाया गया।



इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया और बम जैसी संदिग्ध वस्तु पुलिस ने बरामद की। इसे बाहर निकालकर पुलिस ने लोगों को बताया कि यह सुरक्षा के मद्देनजर माॅक ड्रिल की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें