फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फिरोजपुर पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, 12 किलो हेरोइन और 25 लाख की ड्रग मनी बरामद

Thu, 22 May 2025 12:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

आरोपियों से 12.07 किलोग्राम हेरोइन और 25.12 लाख रुपये की ड्रग और हवाला मनी बरामद की गई है। सभी पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत थाना घल्ल खुर्द में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हेरोइन और ड्रग मनी - फोटो : X @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर पुलिस ने एक ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 12.07 किलोग्राम हेरोइन और 25.12 लाख रुपये की ड्रग और हवाला मनी बरामद की गई है। सभी पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत थाना घल्ल खुर्द में प्राथमिकी दर्ज की गई है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन

फिरोजपुर डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल व एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले तस्कर कर्ण, रोहित और  आकाशदीप को 2 किलो 70 ग्राम हेरोइन व 25 लाख 12000 रुपये की ड्रग्स मनी समेत पकड़ा था। आरोपियों का अदालत से दो दिन का रिमांड हासिल किया गया था।



पूछताछ के दौरान आरोपी कर्ण ने बताया कि उसने शहर की रिखी कॉलोनी में एक मकान किराये पर लिया हुआ है। इस मकान में उसने पाकिस्तान से मंगवाई हेरोइन की खेप छिपा कर रखी है । पुलिस ने बताई गई जगह पर दबिश देकर 10 किलो हेरोइन बरामद की है। डीआईजी ने कहा कि अभी और जांच पड़ताल की जा रही है। उक्त आरोपियों से और हेरोइन की खेप मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें