फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पत्नी की आपत्तिजनक फोटो महिला साथी से साझा करने के आरोपी पति की गिरफ्तारी पर रोक, HC ने कही ये बात

Fri, 19 May 2023 08:02 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच आरंभ की तो प्राथमिक जांच में पाया कि फोटो शिकायतकर्ता ने खुद खींची है। बाद में जब एफआईआर दर्ज हुई तो याची व उसकी साथी को इसका आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन
highcourt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी की आपत्तिजनक फोटो अपनी महिला साथी के साथ साझा करने के आरोपी पति व उसकी साथी को बड़ी राहत देते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही उन्हें इस मामले की जांच में शामिल होने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए लुधियाना निवासी याची व उसकी साथी ने हाईकोर्ट को बताया कि उसकी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर के अनुसार याची ने शिकायतकर्ता की आपत्तिजनक फोटो अपनी साथी को भेजी थी। इसके बाद उसकी साथी ने यह फोटो शिकायतकर्ता को भेज कर ब्लैकमेल किया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच आरंभ की तो प्राथमिक जांच में पाया कि फोटो शिकायतकर्ता ने खुद खींची है। बाद में जब एफआईआर दर्ज हुई तो याची व उसकी साथी को इसका आरोपी बनाया गया। कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद कहा कि इस मामले में आपत्तिजनक फोटो/वीडियो सार्वजनिक नहीं किया गया है और न ही इसे इंटरनेट पर डाला गया है। ऐसे में इस मामले में कोर्ट ने याची व उसकी साथी को अग्रिम जमानत दे दी है और जांच में शामिल होने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें