फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉमिनेट तीन एचसीएस के मामले में हरियाणा सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस

Mon, 19 Sep 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
sdf
विज्ञापन
साल 2014 में फर्जी तरीके से तीन को एचसीएस नॉमिनेट करने और मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर सोमवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी किया है। आरोप है कि पिछली हुड्डा सरकार के कार्यकाल में नियमों को ताक पर रखकर एचसीएस बनाया गया। इनमें से एक की डिग्री भी फर्जी पाई गई।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि 2014 में तत्कालीन हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों से एससीएस नॉमिनेट करने के लिए आवेदन मंगवाए गए थे। याचिकाकर्ता ने भी इसके लिए विभाग के जरिये आवेदन किया। मेरिट लिस्ट में याचिकाकर्ता का नाम सबसे ऊपर था।

नियमों के तहत तीन पदों के लिए कुल छह नाम एचपीएससी को भेजे जाने थे, लेकिन नियुक्ति का परिणाम जारी होने पर यह बात सामने आई कि एचसीएस के लिए नॉमिनेट तीन पदों पर जिनकी नियुक्ति की गई, उनके नाम छह की सूची में शामिल नहीं थे।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता का आरोप है कि नियुक्त तीनों एचसीएस पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी थे। इसमें विजेंद्र हुड्डा, आशुतोष और सुरेंद्र शामिल हैं। याची का आरोप है कि इनमें विजेंद्र हुड्डा की तो डिग्री भी फर्जी निकली थी। इसकी जांच के लिए विजिलेंस को भी शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें