फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी गायिका सपना चौधरी को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

Mon, 19 Sep 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणवी गायिका सपना चौधरी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगाने से पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट ने इंकार कर दिया है। मामले को लेकर सपना ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, लेकिन सोमवार को उन्हें राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


अब केस की अगली सुनवाई 27 सितंबर को होगी। मामले में अदालत ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इससे पहले गुड़गांव की जिला अदालत में भी सपना की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।

करीब तीन महीने पहले रागिनी गायिका सपना चौधरी ने गुड़गांव के सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के चक्करपुर में रागिनी कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति दी थी। उसी दौरान गुड़गांव के खांडसा गांव निवासी सतपाल तंवर ने सपना पर आरोप लगाया था कि रागिनी के जरिये जाति विशेष पर टिप्पणी की गई। कहा था कि इससे वर्ग विशेष के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन


मामले की शिकायत पर पुलिस ने गुड़गांव के सेक्टर-29 थाने में सपना सहित अन्य के खिलाफ एसी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया, लेकिन मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए सपना ने दो सितंबर को गुड़गांव जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे नौ सितंबर को खारिज कर दिया गया। सपना ने याचिका में कहा है कि मामले में उन्हें फंसाया गया है, उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें