फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित युवक मर्डरः डैमेज कंट्रोल में जुटी सरकार, आर्थिक मदद की घोषणा

Thu, 13 Oct 2016 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
मानसा में दलित युवक सुखचैन सिंह का कत्ल
विज्ञापन
मानसा में दलित युवक सुखचैन सिंह की हत्या के बाद विपक्ष के तीखे हमले को देखते हुए सरकार अब डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। सरकार ने पीड़ित परिवार को साढ़े सात लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है।
विज्ञापन


समाज भलाई मंत्री गुलजार सिंह रणिके ने बताया कि घटना का जायजा लेने को उन्होंने एससी-बीसी भलाई विभाग के अधिकारियों की मीटिंग बुलाई। जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार को साढ़े सात लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।

साथ ही यह भी हिदायत दी कि इस राशि का 75 फीसदी तुरंत जिला प्रशासन के खाते में ट्रांसफर किया जाए। जिला प्रशासन से तालमेल करके तुरंत वह राशि पीड़ित परिवार तक पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी और एसपी के लिए जारी किए निर्देश

ममदोट (फिरोजपुर) के गांव गजनीवाला में मुख्यमंत्री समस्या सुनते हुए - फोटो : अमर उजाला
भलाई विभाग के सचिव को हिदायत दी गई है कि वे सभी डीसी और एसएसपी को निर्देश जारी करें कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा यकीनी बनाई जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उनके साथ कोई ज्यादती न हो।

रणिके ने बताया कि उन्होंने अपने तौर पर इस मानसा में हुई घटना की जांच को विधायक जोगिंदर सिंह जिंदू की अगुवाई में एक कमेटी गठित की है। पंजाब सरकार पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने में पूरी मदद करेगी।

विभागीय सचिव कृपा शंकर सरोज ने बताया कि घोषित साढ़े सात लाख की राशि का 75 फीसदी यानि 5.62 लाख रुपये जिला प्रशासन के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें