फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों का एलान, आज होगा सीएम बादल की कोठी का घेराव

Thu, 13 Oct 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
आज होगा सीएम बादल की कोठी का घेराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिट्टा रावण जलाने के लिए शिअद और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हुई भिड़ंत के बाद पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसियों ने वीरवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के घर के घेराव का एलान किया है।
विज्ञापन


बुधवार को बाजवा नगर में कार्यक्रम के दौरान सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि सीएम निवास के बाहर वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। जब तक न्याय नहीं मिल जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा। बिट्टू ने सूबा सरकार से मांग की कि कांग्रेसियों पर दर्ज पर्चे वापस लिए जाएं। हमला करने आए शिअद यूथ कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 307 के तहत मामले दर्ज किए जाएं। पुलिस कमिश्नर की बदली की जाए और तीन एडीसीपी को सस्पेंड किया जाए। उन्होंने साफ किया कि जब तक उनकी यह चार मांगें नहीं मानी जाएंगी कांग्रेसी खामोश नहीं होंगे।

काबिलेजिक्र है कि दशहरे के दिन ग्लाडा ग्राउंड में कांग्रेसियों ने नशे, भ्रष्टाचार के प्रतीक चिट्टे रावण का दहन करने का प्लान बनाया था लेकिन एक रात पहले ही यूथ अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने उस पुतले को जला दिया। इस दौरान अकाली और कांग्रेसियों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई, पत्थर बरसे। कई कांग्रेसियों एवं अकालियों को चोट आईं। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेसियों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तारियां शुरू कर दी। इससे कांग्रेसियों का गुस्सा और भड़क गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शिअद, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भिड़ंत का मामला

बॉर्डर से सटे गांवों का दौरा करने पहुंचे मुख्यमंत्री बादल - फोटो : File Photo
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि जिले के एमएलए, जिला प्रधान व सीनियर कांग्रेस नेता सीएम की कोठी का घेराव करने जाएंगे। इस घेराव कार्यक्रम में वर्कर न शामिल होकर केवल सीनियर लीडरशिप शामिल होगी।

बाकी पंजाब के एमएलए व सीनियर नेताओं की शमूलियत का निर्णय पार्टी हाईकमान करेगी। सांसद बोले कि उन पर हुए हमले व पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न करने का मामला प्रिविलेज कमेटी, संसद से लेकर राष्ट्रपति तक उठाएंगे। सांसद बिट्टू ने आरोप लगाया कि बादल सरकार के कार्यकाल में अत्याचार अपने चरम पर है। इसकी सजा पंजाबी व कांग्रेसी भुगत रहे हैं। करीब 500 अकाली व गुंडों ने उनपर हमला किया। जिला प्रधान समेत कुछ लोग जख्मी हुए। 

अकाली दल यूथ प्रधान तरसेम सिंह भिंडर को मौके से काबू करके पुलिस कमिश्नर के सुपुर्द किया गया लेकिन पुलिस कमिश्नर ने उल्टा कांग्रेसियों पर ही धारा 307 का केस दर्ज करके गिरफ्तारियां शुरू कर दी। अकाली हमलावरों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें