पहले 18 जुलाई को लगनी थी मेरिट, लेकिन अब 27 को होगी जारी
- फोटो : amar ujala
शिक्षा विभाग जल्द ही 6050 मास्टर कैडर और 2005 ईटीटी टीचरों की भर्ती करने जा रहा है।पंजाब के शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत चीमा ने बताया कि मास्टर कैडर के पदों के लिए लिखित परीक्षा पूरी होने के बाद काउंसिलिंग की जा रही है, जिसमें उम्मीदवारों के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।
काउंसिलिंग 19 सितंबर से चार अक्तूबर-16 तक आधुनिक फल व सब्जी मंडी में होगी। जबकि, ईटीटी टीचरों की काउंसिलिंग भी 19 सितंबर से वहीं होगी। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े नौ सालों में 70 हजार टीचर भरती किए गए हैं और 14 हजार टीचरों की भरती प्रक्रिया जारी है।