फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: सरकार इसी हफ्ते बंद करेगी अपात्रों की बुढ़ापा पेंशन, खंगाला जा रहा सभी का रिकॉर्ड

Wed, 09 Aug 2023 11:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. बलजीत कौर का कहना है कि बुढ़ापा पेंशन के लिए जो भी नियम बनाए गए हैं, वे पिछली सरकारों के समय से ही तय हैं। आप सरकार ने योग्य लाभपात्रों की पहचान करने के लिए जांच कराई है। नियमों के खिलाफ अगर कोई भी व्यक्ति सामाजिक पेंशन का लाभ ले रहा होगा, तो उसे तुरंत इस योजना से बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में 91 हजार मृत लोगों के नाम बुढ़ापा पेंशन जारी रहने का भंडाफोड़ करने के बाद अब सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस सामाजिक कल्याण योजना का लाभ ले रहे अपात्र लोगों की तलाश तेज कर दी है। विभाग ने लंबे समय से बुढ़ापा पेंशन ले रहे 63124 ग्रामीणों के जे-फार्म और अन्य कागजात खंगालने शुरू कर दिए हैं। इनमें किसान भी शामिल हैं। सभी जिलों से इसी हफ्ते रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है और विभाग तुरंत ही अपात्र लोगों की पेंशन बंद करेगा।

विज्ञापन


सभी जिला कल्याण अधिकारियों से रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। इन ग्रामीणों में शामिल किसानों की जांच मंडी बोर्ड में उनकी ओर से फसल की बिक्री के लिए जमा कराए जे-फार्म के आधार पर की जा रही है। विभाग के सूत्रों के अनुसार, बुढ़ापा पेंशन ले रहे 63124 लोगों में ज्यादातर अपात्र साबित हो रहे हैं। इनमें किसी की सालाना आय 60 हजार रुपये की निर्धारित शर्त से ज्यादा है तो किसी के पास कृषि योग्य भूमि 2 एकड़ से ज्यादा है। इसके अलावा कई लाभपात्री मुफ्त आटा-दाल स्कीम का लाभ भी ले रहे हैं। 

मौत के बाद भी परिजन ले रहे थे लाभ

विभाग की ओर से इससे पहले कराई गई जांच में बुढ़ापा पेंशन के 91000 ऐसे मामले उजागर हुए थे, जिनमें लाभपात्रों की मौत होने के बाद भी उनके परिजन बुढ़ापा पेंशन हासिल करते रहे। विभाग ने ये खाते बंद करने के साथ ही संबंधित परिवारों से भरपाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में ग्रामीण पेंशनधारकों की जांच शुरू की गई है। 

वसूली भी की जाएगी

सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. बलजीत कौर का कहना है कि बुढ़ापा पेंशन के लिए जो भी नियम बनाए गए हैं, वे पिछली सरकारों के समय से ही तय हैं। आप सरकार ने योग्य लाभपात्रों की पहचान करने के लिए जांच कराई है। नियमों के खिलाफ अगर कोई भी व्यक्ति सामाजिक पेंशन का लाभ ले रहा होगा, तो उसे तुरंत इस योजना से बाहर किया जाएगा और आवश्यक होने पर वसूली भी की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें