फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण में जनप्रतिनिधियों को कोरोना का टीका लगवाना चाहती पंजाब सरकार, केंद्र को भेजा प्रस्ताव

Tue, 22 Dec 2020 01:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

जनवरी के पहले सप्ताह में कोरोना वैक्सीन के आने की उम्मीद के बीच पंजाब ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंजाब सरकार वैक्सीन के वितरण का दायरा बढ़ाना चाहती है। वह जनप्रतिनिधियों के साथ ही पहली पंक्ति में शिक्षा, जिला प्रशासन, राजस्व और मंडी कर्मचारियों को शामिल करने की इच्छुक है। इसके लिए केंद्र को एक प्रस्ताव भी भेजा है लेकिन अभी तक केंद्र से कोई जवाब नहीं आया है। जिसके कारण अधिकारी अभी पशोपेश में हैं।

विज्ञापन


कोरोना वैक्सीन वितरण को लेकर केंद्र द्वारा भेजी गई गाइडलाइन के अनुरूप पंजाब में तैयारियां अंतिम दौर में हैं। केंद्र की गाइडलाइन में वैक्सीन वितरण के पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस और कोरोना योद्धाओं को शामिल करने को कहा गया है। इसके अनुरूप सूची तैयार हो गई है लेकिन पंजाब सरकार इस सूची के दायरे को बढ़ाना चाहती है। 


सरकार सूची में राज्य के चुने हुए जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन और मंडी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल करना चाहती है। बता दें कि पंजाब में कोरोना संक्रमण को लेकर हालात एक सप्ताह में काफी बेहतर हैं। यहां का रिकवरी रेट सुधर कर 93.4 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


लंदन से आने वाले यात्रियों का होगा कोरोना टेस्ट
कोरोना का नया वायरस मिलने के बाद भारत सरकार ने इंग्लैंड से आने वाली उड़ानों पर मंगलवार देर रात से रोक लगाने की घोषणा कर दी है। वहीं लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर सोमवार रात 12 बजे पहुंचने वाली अंतिम उड़ान के सभी यात्रियों का कोरोना टेस्ट होगा। 

जिला प्रशासन ने इस उड़ान से आने वाले सभी यात्रियों के परिजनों व रिश्तेदारों से आग्रह किया है कि कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट में 7 से 8 घंटे का समय लग सकता है। उन्हें इतने समय तक हवाई अड्डे के बाहर इंतजार करना पड़ेगा। एडीसी हिमांशु अग्रवाल ने यात्रियों के परिजनों से कहा की वह जल्दबाजी में हवाई अड्डे न पहुंचे। कुछ घंटे इंतजार करने के बाद ही यात्रियों को लेने हवाई अड्डे पहुंचे।

संक्रमण से 11 की मौत
पंजाब में मौतों के मामले में अब कमी आने लगी है। पिछले दो दिनों में मृत्यु दर में 40 प्रतिशत की कमी आई है। इसके साथ ही संक्रमण दर में भी गिरावट दर्ज की गई है। पंजाब में सोमवार को संक्रमण से 11 लोगों की मौत हो गई और 338 नए मामले आए हैं। अब तक पंजाब में 5212 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें