फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के युवाओं के लिए खुशखबरी, 82000 बंपर नौकरी देने जा रही सरकार, जानें क्या है खास

Sat, 27 Oct 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रोजगार सृजन और प्रशिक्षण विभाग को 12 से 22 नवंबर तक लगने वाले रोजगार मेलों में युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए जोरदार तैयारियां करने के आदेश दिए हैं। इन मेलों में नौजवानों के लिए निजी क्षेत्र में 82000 नौकरियां उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने तेल अवीव में गुरुवार शाम राज्य सरकार के प्रमुख प्रोग्राम ‘घर-घर रोजगार’ की श्रृंखला के तौर पर रोजगार मेलों की तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री को उनके मुख्य प्रमुख सचिव ने तैयारियों की प्रगति संबंधी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को रोजगार कार्यालयों में नौजवानों को अधिक से अधिक मदद मुहैया करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने रोजगार सृजन और प्रशिक्षण विभाग को इस उद्देश्य के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन शुरू करने की व्यवस्था करने को भी कहा। 

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विभाग को विदेशों में रोजगार सेल स्थापित करने के साथ-साथ मुकाबले वाली विभिन्न सरकारी परीक्षाओं के लिए कोचिंग शुरू करने के अलावा नौजवानों को कौशल देने वाली रोजगार एजेंसी की सेवाएं हासिल करने की संभावना तलाशने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन


प्रतिदिन औसतन 700 लोगों को मिल रहा रोजगार
मुख्यमंत्री ने 4.13 लाख युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने और नया कारोबार शुरू करने के लिए कर्ज दिलाने में सहयोग करने पर रोजगार सृजन और प्रशिक्षण विभाग की सराहना की। विभाग के कमिश्नर सह निदेशक राहुल तिवारी ने बताया कि यह ब्यूरो जिला रोजगार अफसरों और समर्पित काउंसिलरों द्वारा चलाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें