फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार की इमिग्रेशन फर्मों पर बड़ी कार्रवाई: 1274 फर्मों पर रेड, 24 एफआईआर दर्ज, 7 एजेंट गिरफ्तार

Tue, 25 Feb 2025 05:58 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पंजाब सरकार ने साफ कर दिया है कि राज्य में अवैध इमिग्रेशन कारोबार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने लोगों को सतर्क रहने और केवल रजिस्टर्ड एवं प्रमाणित एजेंटों से ही वीजा और इमिग्रेशन सेवाएं लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने अवैध इमिग्रेशन कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्यभर में 1274 फर्मों पर छापेमारी की। इस दौरान कई फर्जी एजेंटों का पर्दाफाश हुआ, जिनके खिलाफ 24 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 7 एजेंटों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


फर्जीवाड़े के खिलाफ सख्त कदम
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार ने इमिग्रेशन के नाम पर हो रही धोखाधड़ी पर नकेल कसते हुए यह कार्रवाई की। सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई इमिग्रेशन फर्म विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ऐंठ रहे थे और कई मामलों में फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी कर रहे थे।

राज्यभर में व्यापक छापेमारी

  • पंजाब पुलिस और संबंधित विभागों की संयुक्त टीमों ने राज्यभर में 1274 इमिग्रेशन फर्मों पर छापेमारी की।
  • 24 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई और 7 एजेंटों को गिरफ्तार कर लिया गया।
  • सैकड़ों दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है।

गैरकानूनी एजेंटों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन

पंजाब सरकार ने साफ कर दिया है कि राज्य में अवैध इमिग्रेशन कारोबार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने लोगों को सतर्क रहने और केवल रजिस्टर्ड एवं प्रमाणित एजेंटों से ही वीजा और इमिग्रेशन सेवाएं लेने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें