फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में गरमाई राजनीति: विपक्ष के साथ टैगोर थियेटर में होगी खुली बहस, मान सरकार ने एक नवंबर के लिए मांगी जगह

Wed, 11 Oct 2023 07:53 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएम भगवंत मान ने विपक्ष को विभिन्न मुद्दों पर खुली बहस का न्योता दिया था। जिसे विपक्ष ने स्वीकार भी कर लिया था। खुली बहस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की तरफ से राज्य के उद्योगपतियों और अन्य प्रमुख सामाजिक शख्सियतों को भी बुलाया जाएगा, जो मुख्यमंत्री के साथ-साथ विपक्षी नेताओं के सवालों के जवाब में उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।
 
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से प्रदेश के विपक्षी नेताओं को दी गई खुली बहस की चुनौती के लिए स्थान तय करने की तैयारी शुरू हो गई हैं। राज्य सरकार की तरफ से एक नवंबर को इस आयोजन के लिए प्रशासन से टैगोर थियेटर स्थान मांगा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पंजाब सरकार ने टैगोर थियेटर प्रशासन से पूछा है कि एक नवंबर को कार्यक्रम के लिए स्थान उपलब्ध हो सकता है या नहीं। इस बारे में फैसला बुधवार को यूटी चंडीगढ़ के सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सचिव स्तर के अधिकारी करेंगे। फिलहाल नियम यह है कि किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम अथवा गतिविधियों के लिए टैगोर थियेटर में आयोजन की अनुमति नहीं दी जाती।

दूसरी ओर, राज्य सरकार के सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार खुली बहस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की तरफ से राज्य के उद्योगपतियों और अन्य प्रमुख सामाजिक शख्सियतों को भी बुलाया जाएगा, जो मुख्यमंत्री के साथ-साथ विपक्षी नेताओं के सवालों के जवाब में उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


टैगोर थियेटर को चुनने पर जाखड़ का तंज
मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आगामी एक नवंबर को विपक्षी दलों के साथ खुली बहस के लिए स्थानीय टैगोर थियेटर को आयोजन स्थल चुनने पर पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट किया- एसवाईएल पर बहस के लिए टैगोर थियेटर को चुनकर भगवंत मान ने साबित कर दिया- पुरानी आदतें नहीं जाया करतीं! जाखड़ ने पंजाबी भाषा में दो पंक्तियां भी लिखीं, जिनका अर्थ है- वारिस शाह न आदतें जाती हैं, भले ही पुर्जा-पुर्जा काट दिया जाए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें