फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पानी के लिए दूसरे राज्यों के साथ पुराने समझौते रद्द करे पंजाब सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। भारतीय किसान यूनियन लख्खोवाल के प्रधान हरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में भूजल का स्तर गिरता जा रहा है जिस कारण पानी संकट बढ़ता जा रहा है। पंजाब सरकार पानी को लेकर दूसरे राज्यों के साथ सभी समझौते रद्द करने के साथ ही राजस्थान से पानी के लिए रॉयल्टी मांगे, जिससे प्रदेश की वित्तीय हालत सुधारने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से नई नहरे बनाने की भी मांग की है, ताकि प्रदेश के सभी जिलों में किसानों को आसानी से नहरी पानी उपलब्ध करवाया जा सके। हरिंदर सिंह ने कहा कि ग्राउंड वाटर रिचार्ज के लिए भी प्रयास किए जाने चाहिए। बरसात के दौरान बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाते हैं, जबकि दूसरी तरफ इस पानी को बचाने के लिए सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। साथ ही पाकिस्तान को भी अतिरिक्त पानी जा रहा है, जिसे रोककर नई नहर के जरिये प्रदेश के किसानों को सिंचाई के लिए यह पानी दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें