फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई समस्याओं के लिए पंजाब सरकार गंभीर, सीएम ने कही ये बात

Sat, 16 Nov 2019 04:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर
विज्ञापन
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एनआरआई की समस्याओं को लेकर पंजाब सरकार गंभीर हो गई है। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एनआरआई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की बात की वहीं अब अलग-अलग देशों के लिए को-आर्डिनेटर भी नियुक्त किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


पहली नियुक्ति ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले हरसिमरत वालिया उर्फ शालू की हुई है। उन्हें पंजाब सरकार ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना को-आर्डिनेटर नियुक्त किया है। शालू कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंद्र सिंह के निकटवर्ती माने जाते हैं।

मूल रूप से जालंधर के रहने वाले हरसिमरत वालिया ने अपनी स्टडी ऑस्ट्रेलिया से पूरी की। वालिया लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया में रहे और हाल ही में पंजाब लौटे हैं। वालिया का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया में स्टडी वीजा व नागरिकता काफी आसान है और पंजाब के लोग बड़ी संख्या में वहां बसे हैं। उनकी कई समस्याएं हैं, जिनको हल करने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से पहला कदम उठाया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार एनआरआई के लिए कई तरह की योजनाएं ला रही है, उनके बारे में अभी विदेशों में लोगों को काफी कम पता है। ऑस्ट्रेलिया में पंजाब सरकार की जितनी योजनाएं हैं, उनको जमीनी स्तर पर जाकर वह जागरूक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें