फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः सांसद परनीत कौर बोलीं-करतारपुर कॉरिडोर का श्रेय किसी एक को नहीं

Fri, 15 Nov 2019 06:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
समाना पहुंचीं सांसद परनीत कौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व विदेश राज्य मंत्री एवं सांसद परनीत कौर ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर को खोलने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कई बार प्रयत्न किए। उन्होंने भी बतौर विदेश राज्य मंत्री इसके हल के लिए प्रयास किए लेकिन यह रास्ता केवल गुरु साहिब के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर ही खुलना था। दोनों सरकारों ने प्रशंसनीय प्रयत्न किए, लेकिन किसी एक व्यक्ति को इसका श्रेय नहीं जाता।

विज्ञापन


परनीत कौर शुक्रवार को समाना के नजदीक आयोजित एक समागम में वोटरों का धन्यवाद करने आई थीं। परनीत ने इस मौके पर मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पराली जलाने से पंजाब में हो रहे प्रदूषण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसानों को मुआवजा देने की बार-बार अपील ती, लेकिन केंद्र ने कुछ न किया।

अंत में पंजाब सरकार ने पराली न जलाने वाले किसानों की वित्तीय सहायता के लिए 2500 रुपये प्रति एकड़ देने का फैसला किया। अकाली दल (बादल) की निंदा करते हुए परनीत कौर ने कहा कि बादलों ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के जश्नों को अलग तौर पर केवल अपनी जिद करके ही मनाया। जबकि मुख्यमंत्री ने तो श्री अकाल तख्त साहिब की रहनुमाई में समागम करने की अपील भी की थी। इस मौके पर समाना के विधायक रजिंदर सिंह भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें