फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों को राहत: पंजाब सरकार ने जारी किए 100 करोड़ रुपये, बाकी की अदायगी सितंबर तक होगी

Sat, 30 Jul 2022 10:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इस 100 करोड़ रुपये की अदायगी के साथ सरकार गन्ना किसानों को 619.62 करोड़ रुपये की बकाया गन्ने की अदायगी में से 424.02 करोड़ रुपये पहले ही अदा कर चुकी है। यह अदायगियां 2021-22 सीजन की हैं।
विज्ञापन
sugarcane farmers
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार ने शनिवार को गन्ना किसानों के खातों में 100 करोड़ रुपये जमा कर दिए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुगरफैड की ओर से गन्ना-किसानों के खातों में फंड ट्रांसफर किए गए हैं। 

विज्ञापन


शुगरफैड की ओर से गन्ना किसानों को दी जाने वाली बकाया राशि अब 195.60 करोड़ रुपये है। इसमें से 100 करोड़ रुपये इस साल 31 अगस्त तक अदा किए जाएंगे और बाकी 95.60 करोड़ रुपये की अदायगी 15 सितंबर तक कर दी जाएगी। इसके बाद अजनाला, बटाला, बुढ्ढेवाल, भोगपुर, फाजिल्का, गुरदासपुर, मोरिंडा, नकोदर और नवांशहर में सरकारी मलकीयत वाली 9 चीनी मिलों का कोई बकाया नहीं होगा। 

गौरतलब है कि इस 100 करोड़ रुपये की अदायगी के साथ सरकार गन्ना किसानों को 619.62 करोड़ रुपये की बकाया गन्ने की अदायगी में से 424.02 करोड़ रुपये पहले ही अदा कर चुकी है। यह अदायगियां 2021-22 सीजन की हैं। प्रवक्ता ने आगे कहा कि भगवंत मान सरकार यह सुनिश्चित बनाने के लिए सहृदय प्रयास कर रही है कि 2022-23 के आगामी गन्ने के सीजन से पहले किसानों की बकाया अदायगियां बिना किसी देरी के कर दी जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें