पंजाब विधानसभा के बजट में बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार 11 महत्वपूर्ण बिल पारित कराने में कामयाब रही। इससे पहले मंगलवार को भी पंजाब सरकार ने विधानसभा में आठ अहम बिल पारित किए थे। वहीं महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ हुई बदसलूकी का अकाली ने सदन में उठाया। इस दौरान अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के नेतृत्व में पार्टी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी के सामने जमकर नारे लगाए और सदन से वॉकआउट कर दिया। उधर, विधायक सुखपाल खैरा के आवास पर हुई ईडी की छापेमारी का भी सदन में कड़ा विरोध जताया गया।