फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला घटना की जांच का आदेश: सीएम मान बोले- एक भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा, अल्पसंख्यक आयोग ने भी मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Fri, 29 Apr 2022 07:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि राज्य में पूरी तरह अराजकता का माहौल है। पटियाला में स्थिति डिस्टर्ब करने वाली है। पंजाब में पिछले एक महीने से कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चुकी है।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने पटियाला घटना की जांच का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। वहीं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) ने पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पटियाला में एक अल्पसंख्यक समुदाय के साथ हुई झड़प पर विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा है। सीएम भगवंत मान ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को हिदायत की है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

विज्ञापन


Koo App

पटियाला में हुई घटना पर DGP और सभी बड़े अधिकारियों की मीटिंग बुलाई। मामले की तुरंत जांच के निर्देश दिए हैं और अधिकारियों को सख़्त हिदायत दी है कि एक भी दोषी को बख्शा न जाए। पंजाब विरोधी ताकतों को किसी भी कीमत पर पंजाब की शांति भंग नहीं करने दी जाएगी।

- Bhagwant Mann (@bhagwantmann) 29 Apr 2022



पटियाला में हिंसक झड़पों के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री निवास पर राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने डीजीपी को मौजूदा स्थिति पर करीबी नजर रखने और उनको निरंतर अवगत करवाते रहने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणु प्रसाद और डीजीपी वीके भावरा शामिल रहे।

पटियाला में हुई घटना पर डीजीपी और सभी बड़े अधिकारियों की मीटिंग बुलाई। मामले की तुरंत जांच का निर्देश दिया और अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि एक भी दोषी को बख्शा न जाए। पंजाब विरोधी ताकतों को किसी भी कीमत पर पंजाब की शांति भंग नहीं करने दी जाएगी। भगवंत मान, सीएम, पंजाब

सीएम भगवंत मान ने जताया दुख
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला में हुई दो समुदायों के बीच झड़प की घटना को निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इस घटना की सख्त शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने लोगों से कानून-व्यवस्था कायम रखने, प्यार, अमन-शान्ति, आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सद्भावना की पुरानी परंपराओं को बरकरार रखने की अपील की।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी को भी राज्य में बहुत मेहनत से कायम की गई अमन-शांति और सद्भावना को भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। भगवंत मान ने ट्वीट किया कि पटियाला में झड़प की बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। मैंने डीजीपी से बात की और इलाके में शांति बहाल हो गई है। हम इन हालात पर बारीकी से निगाह रखे हैं और राज्य में किसी को भी कोई गड़बड़ी नहीं करने दी जाएगी। पंजाब की अमन-शांति और सद्भावना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।

सीएम ने डीजीपी से की बात
मुख्यमंत्री भवगंत मान ने डीजीपी वीके भावरा से बात की और हालात पर काबू करने का निर्देश दिया। उन्होंने आला पुलिस अफसरों के साथ बैठक की और कहा कि सरकार की नजरें इस मामले पर टिकी हैं और बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शांति भंग नहीं होने दी जाएगी। 

विपक्ष ने साधा मान सरकार पर निशाना
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि राज्य में पूरी तरह अराजकता का माहौल है। पटियाला में स्थिति डिस्टर्ब करने वाली है। पंजाब में पिछले एक महीने से कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चुकी है। सीएम को डीजीपी को साथ लेकर पटियाला जाना चाहिए। कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह धराशायी हो चुकी है। 

पटियाला में हुई घटना पूरी तरह से इंटेलिजेंस की असफलता है। यह सही समय है कि भगवंत मान को फैसला लेने के लिए फ्री हैंड देना चाहिए। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कि पटियाला में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव की स्थिति चिंताजनक है। पटियाला के लोग शांतिप्रिय हैं। कैप्टन ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि कानून-व्यवस्था को ठीक रखने के लिए पंजाब पुलिस उचित एक्शन लेगी।
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें