फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत को नमन: सियाचिन ग्लेशियर में पंजाब के दो जवान शहीद, परिजनों को 50-50 लाख का मुआवजा और नौकरी देने का एलान 

Tue, 27 Apr 2021 09:12 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सिपाही प्रभजीत सिंह, मानसा जिले के गांव हाकमवाला के रहने वाले थे। सिपाही अमरदीप सिंह, बरनाला के गांव करमगढ़ के निवासी थे।
विज्ञापन
पंजाब में सियाचिन ग्लेशियर में बर्फीले तूफान में पंजाब के दो जवान शहीद। - फोटो : @capt_amarinder
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सियाचिन ग्लेशियर में रविवार को बर्फीले तूफान की चपेट में आने से पंजाब के दो जवान शहीद हो गए। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 21 पंजाब रेजीमेंट के सिपाही प्रभजीत सिंह और सिपाही अमरदीप सिंह के परिजनों को 50-50 लाख रुपये का एक्सग्रेशिया मुआवजा और परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का एलान किया है। 
विज्ञापन




सिपाही प्रभजीत सिंह, मानसा जिले के गांव हाकमवाला के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनके माता-पिता और एक बड़ा भाई है। इसी तरह सिपाही अमरदीप सिंह, बरनाला के गांव करमगढ़ के निवासी थे और उनके परिवार में उनके पिता और एक छोटी बहन है। शहीदों के शव लेह से उनके पैतृक गांवों में 27 अप्रैल मंगलवार को पहुंचेंगे। 

शहीदों के परिवारों के साथ हमदर्दी जताते हुए कैप्टन ने कहा कि अपनी जान जोखिम में डालकर देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए उनकी समर्पित भावना अन्य सैनिकों को प्रेरित करती रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें