फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: चुनाव से पहले पांच जिलों को मिली बड़ी सौगात, मान सरकार ने 500 करोड़ की राशि की जारी

Sun, 03 Mar 2024 03:43 PM IST
ajay kumar राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चुनाव से ठीक पहले पंजाब सरकार ने पांच जिलों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने 500 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। इससे इन जिलों में सड़कों और पार्कों की हालत सुधरेगी। सरकार ने कहा कि फंड की कोई कमी नहीं है। सभी विभाग अपनी जरूरत के हिसाब से प्रस्ताव बनाकर भेज सकते हैं।  
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लंबित विकास कार्यों को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए पांच जिलों को लोकसभा चुनाव से पहले 500 करोड़ रुपये जारी करने की स्वीकृति दे दी गई है। सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद अब यह राशि पांच जिलों के नगर निगमों को जारी कर दी जाएगी। इसमें अमृतसर, जालंधर, पटियाला, फगवाड़ा और लुधियाना शामिल हैं। इन जिलों में विकास कार्यों के लिए नगर निकायों को अतिरिक्त राशि की जरूरत थी। इसके बाद ही सरकार के निर्देश पर यह राशि जारी करने की मंजूरी दी गई थी।

विज्ञापन


स्थानीय निकाय विभाग के अनुसार कई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए नगर निगमों को अतिरिक्त राशि चाहिए थी। विभाग ने यह मांग सरकार के पास रखी, जिसके पूरा कर दिया गया है। इससे 90 प्रतिशत सड़कों के काम पूरे होंगे। इसमें प्रमुख रूप से सड़कों की रि-कारपेटिंग काम पूरा होना है, जबकि कुछ जगहों पर नई सड़कें भी बननी हैं।

इसके अलावा पार्कों में भी बच्चों के खेलने के लिए झूले व स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बैंच, पेड़-पौधे और अन्य सुविधाएं प्रदान करने पर काम किया जाना है। साथ ही एक या दो जिलों में नए ट्यूबवेल भी लगाए जाने हैं। विभाग के अनुसार कई नगर निगमों ने पहले से काम अलॉट किए हैं, जिससे इस राशि से उन्हें सभी लंबित काम पूरे करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा कुछ कार्यों की अलॉटमेंट प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्हें पूरा करने में भी इस फंड से मदद मिलेगी। परियोजनाओं के मुताबिक सभी जिलों को चरणबद्ध तरीके से यह राशि जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

सरकार ने कहा फंड की कोई कमी नहीं

लोकसभा चुनाव को लेकर किसी भी समय चुनाव आचार संहिता लग सकती है। चर्चा है कि 10 मार्च से चुनाव आयोग की तरफ से आचार संहिता लगाई जा सकती है, जिसके चलते उससे पहले सरकार सभी जिलों में कार्यों को पूरा करवाना चाहती है। इसे लेकर पिछले कुछ दिनों से कई मंत्री अधिकारियों के साथ बैठक भी कर चुके हैं। सभी विभागों को साफ कहा जा रहा है कि सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं है, इसलिए जहां कहीं भी फंड की जरूरत है तो संबंधित विभाग उनके पास अपने प्रस्ताव भेज सकते हैं। प्राथमिकता के आधार पर फंड जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें