मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अप्रैल, 2019 से निर्मित वाहनों की एचएसआरपी संबंधी एजेंसियों से लगाई जानी है, जहां से वाहन खरीदे गए हैं।
अतिरिक्त शुल्क के साथ घर बैठे सुविधा उपलब्ध
मंत्री ने आगे कहा कि जनता की सुविधा और शोषण रोकने के लिए घर में एचएसआरपी की सुविधा भी मुहैया करवाई गई है। यह सुविधा वैकल्पिक है, जिसके अंतर्गत वाहन मालिक यह सुविधा 2 और 3 पहिया वाहन के लिए 100 रुपये और चार पहिया वाहनों के लिए 150 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करके प्राप्त कर सकते हैं। इससे संबंधित किसी भी पूछताछ और मार्गदर्शन के लिए हेल्पलाइन नंबर 7888498859 और 7888498853, और email.customer.care@hsrppunjab.com दिए गए हैं।