फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पटवारियों के 2037 पद भरेगी सरकार, 15 माह की ट्रेनिंग ले चुके 741 को फील्ड में उतारा जाएगा

Sat, 02 Sep 2023 03:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा जनता के हित में ही सारे फैसले लिए जाएंगे। सीएम ने बताया कि पंजाब में कुल 3660 पटवारी सर्किल है। इनमें पिछले कई सालों से इनमें कई पद खाली पड़े हुए थे। पंजाब सरकार ने अहम फैसला लिया है। अब कोई भी पटवार सर्किल खाली नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते सीएम भगवंत मान - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटवारियों और पंजाब सरकार में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पटवारियों की ओर से अतिरिक्त काम करने से मना करने पर सरकार ने तय किया है कि राजस्व विभाग में पटवारियों के 2037 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन


18 महीने की ट्रेनिंग ले रहे 741 पटवारियों को भी जल्द ही फील्ड में उतारा जाएगा। उनकी 15 महीने की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। वहीं, 710 पटवारियों की पुलिस वेरिफिकेशन बाकी है, जिसे इसी सप्ताह पूरा कर लिया जाएगा, जबकि शेष 586 पदों पर नई भर्ती की जाएगी। यह एलान शनिवार को सीएम भगवंत सिंह मान ने किया। 


सीएम ने कहा कि कुछ लोगों की वजह से पूरे राज्य की जनता को परेशान नहीं किया जा सकता। एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि सूबे में 3660 पटवारियों के पद हैं। इनमें 1623 पद भरे हुए हैं, जबकि शेष खाली हैं। इन्हें जल्द भरा जाएगा। इसी के तहत 586 नए पदों पर भर्ती निकालने जा रहे हैं।
विज्ञापन


बायोमीट्रिक लगेगी पटवारियों की हाजिरी
सीएम ने बताया कि पटवारियों की हाजिरी अब रजिस्ट्रर पर नहीं, बल्कि बायोमीट्रिक सिस्टम से लगेगी। उन्होंने कहा कि साधारण भाषा में कहे तो अब पटवारियों को ड्यूटी पर आते-जाते समय मशीन पर अंगूठा लगाना होगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला इसलिए लेना पड़ा है क्योंकि विभाग को शिकायतें मिल रही थी की पटवारी ड्यूटी पर कम जाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें