फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohri 2024: पटियाला में मनाई गई धीयां दी लोहड़ी, राज्यस्तरीय समागम का आयोजन; छात्राओं ने पेश किया गिद्दा

Sat, 13 Jan 2024 09:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

पटियाला में पंजाब सरकार की ओर से धीयां दी लोहड़ी मनाई गई। इस मौके पर सरकारी माता कौशल्या अस्पताल की नर्सिंग स्कूल की छात्राओं ने स्वास्थ्य स्कीमों पर बोलियां व गिद्दा पेश किया। 
 
विज्ञापन
लोहड़ी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला में शनिवार को लोहड़ी के पावन पर्व के मौके पर पंजाब सरकार की ओर से धीयां दी लोहड़ी मनाई गई। इस मौके पर प्रदेशस्तरीय समागम का आयोजन किया गया, जिसमें पटियाला व इसके आसपास के इलाकों से पहुंची 300 के करीब माताओं व बेटियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने महिलाओं व बेटियों को कन्या भ्रूण हत्या व नशे के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने इस मौके पर लड़कियों में नशे के बढ़ते चलन पर चिंता जताते कहा कि लड़कियां बाकी क्षेत्रों में भले ही लड़कों की बराबरी करें, लेकिन नशे करने से तौबा कर लें। उन्होंने कहा कि सरकार को अब लड़कियों के नशा मुक्ति केंद्रों की जरूरत महसूस हो रही है। उन्होंने लड़कों के मुकाबले लड़कियों की कम होती संख्या पर भी चिंता जताते कहा कि लिंग अनुपात में सुधार के लिए समाज को अपनी सोच बदलनी होगी। लड़कों व लड़कियों में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज लड़कियां भी उच्च ओहदे पर विराजमान होकर शानदार काम कर रही हैं। इसलिए उनकी सरकार की ओर से लोगों को संदेश देने के लिए लड़कियों की लोहड़ी मनाई जा रही है। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि लड़कियां किसी भी मायने में लड़कों से कम नहीं है, इसलिए महिलाओं को खुद आगे आकर कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज उठानी होगी।
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब में चिकित्सा के क्षेत्र में भी शानदार काम हो रहा है। इसी के तहत 15 फरवरी तक 250 तरह की दवाएं सभी सरकारी अस्पतालों में पहुंच जाएंगी। इससे पहले माहिर डॉक्टरों व सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर डाक्टरों की कमी पूरी की गई है। इसी साल सारे जिला अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पूरी कर दी जाएगी और निजी डॉक्टरों की भी सेवाएं ली जा रही हैं। इस मौके पर सरकारी माता कौशल्या अस्पताल की नर्सिंग स्कूल की छात्राओं ने स्वास्थ्य स्कीमों पर बोलियां व गिद्दा पेश किया। वहीं, बलजिंदर ठाकुर ने लोहड़ी पर लड़कियों पर गीत सुनाए, जिसे सभी ने काफी पसंद किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें