फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसला: पंजाब सरकार ने बारहवीं, ओपन स्कूल की लंबित परीक्षा को किया रद्द

Fri, 10 Jul 2020 07:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने विभिन्न कक्षाओं की लंबित परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है। इन्हें पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने 15 जुलाई के बाद करवाने का एलान किया था। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि राज्य सरकार ने बारहवीं कक्षा, ओपन स्कूल, री-अपीयर और गोल्डन चांस समेत सभी बाकी बची परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है। ऐसा कोविड-19 के कारण किया है। अब बढ़िया प्रदर्शन करने वाले विषयों के आधार पर नतीजा घोषित जाएगा। 

विज्ञापन


सिंगला ने बताया कि उदाहरण के तौर पर अगर कोई विद्यार्थी सिर्फ तीन विषयों की परीक्षाएं दे चुका है तो जिन दो विषयों में उसे सबसे ज्यादा अंक मिले हैं, उन अंकों के औसत के आधार पर बाकी रहते विषयों के अंक जोड़े जाएंगे। प्रैक्टिकल, नौकरी के प्रशिक्षण और व्यावसायिक विषयों के लिए भी इसी आधार पर अंक दिए जाएंगे।  

शिक्षा मंत्री ने कहा कि ओपन स्कूल विद्यार्थियों के मामले में बोर्ड पिछली परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर नतीजों का एलान करेगा। उनके द्वारा पहले के सेशनों के पास किए विषयों (क्रेडिट कैरी फार्मूले) में से प्राप्त किए अंकों के आधार पर औसत अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन


री-अपीयर या कंपार्टमेंट के लिए पीएसईबी के गोल्डन व फाइनल चांस के लिए जिन विद्यार्थियों को इम्तिहान देना था, उन्हें भी पहले पास किए गए विषयों के आधार पर औसत अंक दिए जाएंगे। जिन विद्यार्थियों के पास डिवीजन में सुधार करने या री-अपीयर के लिए लंबित मौका है, वे सिर्फ एक पेपर जो नहीं हुआ के लिए फीस जमा करवाएंगे। उन्हें बिना अतिरिक्त फीस दिए भविष्य में इम्तिहान देने के लिए अतिरिक्त मौका दिया जाएगा। सामान्य हालात होने के बाद इसके लिए अलग से डेटशीट जारी की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें