फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में होगी महाडिबेट: सरकार ने बुक कराया हॉल, सीएम मान और विपक्षी नेता होंगे आमने-सामने

Thu, 12 Oct 2023 06:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

सतलुज-यमुना लिंक नहर मामले में सुप्रीम कोर्ट की ताजा टिप्पणी के बाद पंजाब में सियासत गरमा चुकी है। शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल आप सरकार पर हमलावर हैं। उधर, आप सरकार इस मसले को पूर्व की सरकारों की गलती का नतीजा बता रही है।
विज्ञापन
पंजाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ और सीएम भगवंत मान। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतलुज-यमुना लिंक नहर मुद्दे पर पंजाब में सियासत गरमाई है। अब पंजाब के सीएम भगवंत मान और विपक्ष के नेताओं के बीच प्रदेश के अहम मुद्दों पर एक नवंबर को लाइव बहस होगी। इस महाडिबेट का आयोजन लुधियाना में किया जाएगा। पंजाब सरकार ने लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवसिर्टी (पीएयू) के डॉ. मनमोहन सिंह ऑडोटोरियम हॉल को बुक करवा लिया है। 

विज्ञापन




बुकिंग एक नवंबर के लिए की गई है। इसकी पुष्टि पीएयू प्रशासन ने की है। विश्वविद्यालय ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। दरअसल, सतलुज-यमुना लिंक नहर मामले में सुप्रीम कोर्ट की ताजा टिप्पणी के बाद पंजाब में सियासत गरमा चुकी है। शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल आप सरकार पर हमलावर हैं। उधर, आप सरकार इस मसले को पूर्व की सरकारों की गलती का नतीजा बता रही है। हालांकि आप सरकार कह चुकी है कि पंजाब एक बूंद पानी किसी राज्य को नहीं देगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें