सरकार ने 700 एमएसएमई को 1100 करोड़ का कर्ज देने के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ हिस्सेदारी की है। फोकल प्वाइंट्स को अपग्रेड करने पर 200 करोड़ खर्च किए जाएंगे। कैबिनेट ने एमएसएमई के लिए व्यापारिक अधिकार को मंजूरी, इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट और फैक्ट्री एक्टों में संशोधन और शामलात जमीनों पर औद्योगिक पार्क बनाने जैसे फैसलों को मंजूरी दी है।
एमएसएमई को प्रोत्साहित करने का यह सही समय
एमएसएमई सेशन का संचालन केपीएमजी के डिप्टी सीईओ अखिल बांसल ने किया। सेशन में संधार टेक्नोलॉजी के जयंत डावर, आईटीसी के सचिन मदान, वर्ल्ड बैंक की भावना भाटिया, कैपिटल स्माल फाइनांस बैंक के सर्वजीत समरा और यूएनआईडीओ के डॉ. रैन वैन बरकल ने हिस्सा लिया।
वक्ताओं ने कहा कि पंजाब में उन एमएसएमई को प्रोत्साहित करने का यह सही समय है जो लाइट इंजीनियरिंग, बुने हुए कपड़े, कपड़ा, स्पोर्ट्स गुड्स, फार्मेसी, ऑटोमोबाइल, हैंड टूल, चमड़ा क्षेत्रों में पैर पसार चुके हैं। सरकार को एमएसएमई को प्रोत्साहित करने को ऐसी गतिविधियां जारी रखनी चाहिए।
एमएसएमई पंजाब की इंडस्ट्री की रीढ़: महापात्रा
डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड के सचिव डॉ. गुरु प्रसाद महापात्रा ने कहा कि एमएसएमई पंजाब की इंडस्ट्री की रीढ़ है। यह पंजाब में कुल उत्पादन का लगभग साठ प्रतिशत और उद्योग में कुल रोजगार का 80 प्रतिशत हिस्सा है। शुरुआत में हीरो साइकिल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज मुंजाल ने अपने अनुभव साझे किए।