फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर परमीश वर्मा पर हमला करने वाला गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा गिरफ्तार, लगी तीन गोलियां

Mon, 09 Jul 2018 02:04 PM IST
अविनाश शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा
विज्ञापन
मशहूर सिंगर परमीश वर्मा पर हमला करने वाले गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे तीन गोलियां लगीं और वह बुरी तरह से घायल हो गया। चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच की पुलिस ने पंजाब के गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को सेक्टर 43 बस स्टैंड के पीछे की सड़क पर से पकड़ा है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह व उनकी टीम ने गैंगस्टर को पकड़ना चाहा, पर वह भागने की फिराक में था। इंस्पेक्टर अमनजोत ने पीछा करते हुए गैंगस्टर की कार को पीछे से टक्कर मारी। इस दौरान दोनों तरफ से करीब तीन राउंड फायरिंग की गयी। इसमें गैंगस्टर को तीन गोलियां लगीं।

एक गोली उसकी जांघ में जा धंसी और वह लहूलुहान हो गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस, ऑपरेशन सेल, पीसीआर और क्यूआरटी टीमों ने पूरे इलाके को सील कर दिया और फिर गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

परमीश वर्मा पर हमले की जिम्मेदारी ली थी

सिंगर परमीश वर्मा
बता दें कि 14 अप्रैल को पंजाब के मशहूर सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला हुआ था। मोहाली के सेक्टर 91 में कार सवार बदमाशों ने उनकी कार को निशाना बनाकर कई बार गोलियां चलाई थी। हालांकि, परमीश इस हमले में बाल-बाल बच गए थे, लेकिन दिलप्रीत बाबा ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

इस हमले में बच जाने पर दिलप्रीत ने सिंगर परमीश वर्मा को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। सिंगर पर हमले के बाद दिलप्रीत सिंह ने फेसबुक अकाउंट पर रिवॉल्वर के साथ एक फोटो शेयर की थी और परमीश को धमकी दी- "इस बार तो बच गया, लेकिन आने वाले वक्त में नहीं बच पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें