फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पूर्व डीसीपी समेत कई ने थामा भाजपा का दामन, जल्द घोषित होगा जालंधर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार

Sat, 01 Apr 2023 11:28 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गजेंद्र शेखावत ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी की मीटिंग में जालंधर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। पंजाब के माहौल पर उन्होंने कहा कि इस समय लोग डर में जी रहे हैं। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से लेकर निचले स्तर तक सब कुछ फेल हो गया है।
विज्ञापन
पूर्व डीसीपी ने थामा भाजपा का दामन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व डीसीपी रजिंदर सिंह समेत कई लोगों ने शनिवार को चंडीगढ़ में भाजपा का दामन थामा। इस दौरान पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र शेखावत ने कहा कि भारत विरोधी या देश को बांटने की कोशिश करने वाला अमृतपाल हो या कोई अन्य व्यक्ति। भाजपा का स्टैंड पहले से साफ है कि देश को बांटने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जबकि निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा, सांसद व गायक हंसराज हंस, केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश समेत कई नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी की मीटिंग में जालंधर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। पंजाब के माहौल पर उन्होंने कहा कि इस समय लोग डर में जी रहे हैं। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से लेकर निचले स्तर तक सब कुछ फेल हो गया है। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव से पहले ही कहा था कि अगर आप की सरकार पंजाब में आती है तो ठीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पंजाब बारूद के ढेर पर बैठा है। एक साल बाद देख ले जैसा हमने अंदेशा जताया था, वही हो गया। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वायदों पर फेल हो गई। अब लोग भाजपा की तरफ देख रहे है। सारी पार्टियां मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने में लगी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें