फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parkash Singh Badal: आईसीयू में पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, विशेषज्ञों की निगरानी में चल रहा इलाज

Mon, 24 Apr 2023 01:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उनके बेटे पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को फोन कर उनका हाल जान चुके हैं। साथ ही उन्होंने बादल के जल्द तंदरुस्त होने की कामना की है।
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से गत तीन दिन से मोहाली के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। रविवार को अस्पताल ने जारी मीडिया बुलेटिन में केवल इतना बताया गया कि प्रकाश सिंह बादल मेडिकल आईसीयू में विशेषज्ञों की निगरानी में हैं। वहीं, पार्टी के तमाम नेता उनका हाल जानने अस्पताल पहुंच रहे हैं। प्रकाश सिंह बादल के परिजन भी अस्पताल में मौजूद हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उनके बेटे पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को फोन कर उनका हाल जान चुके हैं। साथ ही उन्होंने बादल के जल्द तंदरुस्त होने की कामना की है। गत वर्ष फरवरी में उन्हें पोस्ट कोविड स्वास्थ्य जांच के लिए मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। इस दौरान उनके हृदय और फेफड़ों की जांच भी हुई थी। जनवरी 2022 में उन्हें कोविड 19 के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें